भाजपा महिला विधायक पर अभद्र टिप्पणी करनेवाले DSP जमानत पर रिहा
डीएसपी अंजन बोरा ने भाजपा की महिला विधायक पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई और डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया।
नई दिल्ली, एएनआई। भाजपा की महिला विधायक पर वैश्यावृत्ति का आरोप लगाने वाले डीएसपी अंजन बोरा की गिरफ्तार के बाद दस हजार के बांड पर जमानत मिल गयी है। बोरा को सीआईडी ने गिरफ्तार किया था।
डीएसपी अंजन बोरा ने भाजपा की महिला विधायक पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई और डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया।
Assam: CID arrested DSP Anjan Bora, following his alleged Facebook post making objectionable remarks about a woman BJP MLA. pic.twitter.com/kVTq8DGNCO— ANI (@ANI_news) April 29, 2017
यह था मामला
डीएसपी अंजन बोरा ने फेसबुक पर लिखा था कि भाजपा की एक महिला विधायक पर देह व्यापार में शामिल हैं। वह दिसपुर स्थित राज्य सचिवालय की बिल्डिंग में तीन घंटे के लिए 1 लाख रुपए लेती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इशारे-इशारे में महिला विधायक का सरनेम बताने से भी गुरेज नहीं किया। उन्होंने लिखा कि मगर उनका नाम चक्रबर्ती नहीं है।
फेसबुक पर लिखी गई यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गई। अंजन बोरा असम पुलिस के विवादित अफसरों में शुमार किए जाते हैं और मुस्लिम विरोधी फेसबुक पोस्ट के नाते वो पहले भी सस्पेंड हो चुके हैं। पिछले साल फरवरी में उन्होंने नफरत भरी एक पोस्ट में अजान पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि अजान बंद होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: 20,000 निवेशकों को धोखा देने वाला शख्स गिरफ्तार