शिवराज सिंह का हेलिकॉप्टर भटका, 30 मिनट हवा में रहा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकाप्टर शुक्रवार को रास्ता भटक गया। करीब अाधे घंटे तक हवा में चक्कर काटता रहा। बाद में सिग्नल मिलने पर करीब 10 बजे हेलिकाप्टर उतारा जा सका।
कटनी (ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकाप्टर शुक्रवार को रास्ता भटक गया। सीएम कटनी जाने के लिए सुबह 8 बजे भोपाल से रवाना हुए थे। सुबह 9.30 बजे हेलिकाप्टर कटनी में उतरना था। कटनी में हेलिकाप्टर उतरने से पहले रास्ता भटक गया। करीब अाधे घंटे तक हवा में चक्कर काटता रहा। बाद में सिग्नल मिलने पर करीब 10 बजे हेलिकाप्टर उतारा जा सका।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व केबिनेट मंत्री सत्येन्द्र पाठक के अंतिम संस्कार में शामिल होने भोपाल से कटनी आ रहे सीएम शिवराज सिंह का हेलिकॉप्टर हेलिपैड पर न उतरकर आगे ब़़ढ गया। हेलिकॉप्टर आधे घंटे तक हवा में ही चक्कर काटता रहा।
न उतरने की वजह सिग्नल न मिलना बताया गया। बाद में सिग्नल मिलने पर निर्धारित स्थल सायना स्कूल में बनाए गए हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर को उतारा जा सका। मुख्यमंत्री ने पार्थिव देह को कांधा दिया।