Move to Jagran APP

सीएम योगी अादित्यनाथ 2024 तक बन सकते हैं पीएम: रामभद्राचार्य

श्रीरामभद्राचार्य ने कहा कि सीएम योगी 2024 तक देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे। कहा कि मुख्यमत्री ने लक्ष्मणनगरी में लक्ष्मण व अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाकर दक्षिणा दे दें।

By Ashish MishraEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 01:43 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 02:49 PM (IST)
सीएम योगी अादित्यनाथ 2024 तक बन सकते हैं पीएम: रामभद्राचार्य
सीएम योगी अादित्यनाथ 2024 तक बन सकते हैं पीएम: रामभद्राचार्य

लखनऊ (जेएनएन)। गोमतीनगर में चल रही पद्म विभूषण श्रीरामभद्राचार्य की श्रीराम कथा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उन्होंने श्रीरामभद्राचार्य के ज्ञान की सराहना की। कहा, श्रीराम के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। जीवन की सभी समस्या का समाधान श्रीराम की लीलाओं में ढूंढा जा सकता है। संत लोग लोक कल्याण के काम को आगे बढ़ाते हैं।

loksabha election banner


उन्होंने कहा कि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य ने चित्रकूट में दिव्यांगों के लिए जो विश्वविद्यालय बनाया है वह उनकी समाज के प्रति सेवा को दर्शाता है। धन तो लोगों के पास बहुत होता है, लेकिन समाज के कल्याण के लिए बहुत कम लोग आगे आते हैं। जो श्रीराम कथा का श्रवण करता है उसमें श्रद्धा रखता है उसका कोई बाल बांका भी नहीं कर सकता है। इससे पहले उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने साधुओं की जीवन शैली में समाजसेवा के भाव का बखान किया।

श्रीरामभद्राचार्य ने कहा कि सीएम योगी 2024 तक देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमत्री राजधानी में लक्ष्मणनगरी में लक्ष्मण व अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाकर दक्षिणा दे दें। मुख्यमंत्री ने उनसे प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की बात कही है, लेकिन अयोध्या में बिना श्रीराम मंदिर बने उत्तम प्रदेश नहीं बनेगा। स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि अयोध्या में श्री राम के गर्भ गृह में ही श्रीराम मंदिर बनाना होगा।

जब तक अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाएगा वह अपनी कथा में श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग नहीं कहेंगे। उन्होंने कहाकि श्रीराम व श्री कृष्ण कथा से मिले धन से चित्रकूट में दिव्यांगों के लिए विश्वविद्यालय बनाया है।
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.