Move to Jagran APP

रघुवर दास ने झारखंड के लिए पेश किया 55492 करोड़ का बजट

झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। रघुवर दास ने राज्‍य के विकास का खाका खिंचते हुए 55492.92 करोड़ का बजट पेश किया। उन्‍होंने बजट में किसी प्रकार का अतिरिक्‍त कर नहीं बढ़ाया।

By Sumit KumarEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2015 02:19 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 02:36 PM (IST)
रघुवर दास ने झारखंड के लिए पेश किया 55492 करोड़ का बजट

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। रघुवर दास ने राज्य के विकास का खाका खिंचते हुए 55492.92 करोड़ का बजट पेश किया। उन्होंने बजट में किसी प्रकार का अतिरिक्त कर नहीं बढ़ाया।

loksabha election banner

बजट की मुख्य बातें :
- मुख्यमंत्री विकास परिषद का होगा गठन, त्रैमासिक होगी बैठक।

- प्रदेश में एक साल में होंगी एक लाख नियुक्तियां।

- कक्षा आठ की छात्राओं को टैबलेट।

पढ़ें - रघुवर दास : टाटा स्टील के श्रमिक से मुख्यमंत्री तक का सफर

ई गर्वनेंस पर जोर :
- कर समाधान योजना की शुरूआत।

- ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा।

- नगर निगम में टैक्स का भुगतान ई सेवा से।

- प्रस्तावित नई राजधानी में सचिवालय और अन्य।

आधारभूत संरचना विकास :
- एक साल में दो सौ किमी रेल मार्ग का होगा निर्माण, लंबित रेल परियोजनाओं को केंद्र के सहयोग से इस वर्ष करेंगे पूरा।

- रांची-बोकारो एक्सप्रेस वे का होगा निर्माण, खर्च होंगे 8130 करोड़।

- जमशेदपुर-रांची और धनबाद के बीच सिक्सलेन बनेगा हाईवे।

- इलेक्ट्रिकल औद्योगिक उत्पादन कलस्टर का होगा निर्माण।

- डालटनगंज और चाईबासा में बनेगा समाहरणालय।

- प्रस्तावित नई राजधानी में बनाए जाएंगे सचिवालय सहित सभी महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठान।

- हाईकोर्ट के नए भवन का होगा निर्माण।

पढ़ें - जेटली के बाद वसुंधरा, रघुवर ने भी छोड़ा सब्सिडी सिलेंडर

राज्य में ऊर्जा के लिए घोषनाएं :
- अटल ग्रामीण ज्योति योजना, प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50-50 गांवों का होगा चयन, जिसमें 60 फीसद बीपीएल और 40 फीसद एपीएल को मुफ्त बिजली कनेक्शन।

- सरकारी भवनों में लगेंगे सोलर पैनल।

- पीटीपीएस और टीवीएनएल का होगा जीर्णोद्धार।

किसानों के लिए विशेष व्यवस्था :
- तिलका मांझी कृषि पंप योजना के तहत किसानों को मुफ्त में दिए जाएंगे पंपिंग सेट।

- साहिबगंज से गंगा नदी के पानी से देवघर तक होगी सिंचाई। संभावना पर अध्ययन कराएगी सरकार।

- 94600 हेक्टेयर भूमि तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का लक्ष्य।

महिला सशक्तिकरण :
- स्कूलों में नामांकन के समय माता का नाम लिखना होगा अनिवार्य।

- महिलाओं को मुफ्त में ड्राइविंग लाइसेंस।

शिक्षा :
- मुख्यमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना का होगा शुभारंभ।

- पांचवीं कक्षा की छात्राओं के नाम पर दो हजार रुपये फिक्स डिपोजिट होंगे।

- कक्षा आठ की छात्राओं को टैबलेट।

- सभी वर्गों के अब कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को निशुल्क कॉपी और जूता-मोजा।

- जूता-मोजा के लिए 260 रुपये की राशि जाएगी खाते में।

- पांच विवि में प्रशिक्षण केंद्र जहां प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की जाएगी।

- 475 नए उच्च विद्यालय का होगा निर्माण।

- रांची विवि में पुरातत्व विभाग की स्थापना।

- पीपीपी मोड पर स्थापित होगा खेल विश्वविद्यालय।

- अहमदाबाद की तर्ज पर एनआइडी (नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ डिजाइनिंग) की स्थापना।

- पढ़ाई के छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे सोलर स्टडी लैंप।

पढ़ें - झारखंड में रघुवर राज, पहले गैर आदिवासी सीएम के रूप में ली शपथ

स्वास्थ्य :
- प्रदेश में तीन नये मेडिकल कॉलेज की स्थापना।

- प्रदेश में 11 नये ट्रामा सेंटर खोले जाएंगे।

- नए एंबुलेंस सेवा का होगा शुभारंभ।

- रांची के इटकी में मेडिको सिटी।

- रांची के मांडर में कैंसर अस्पताल।

- जमशेदपुर में पारा मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।

- ई ममता गर्भवती योजना : इस योजना के तहत प्रसूता को मिलने वाले लाभ का पैसा सीधे अकाउंट में देगी पैसा।

कानून व्यवस्था :
- कानून व्यवस्था बनाए रखने और भ्रष्टाचार को खत्म करने पर जोर।

- भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, निगरानी ब्यूरो को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के तौर पर किया जाएगा विकसित।

- पुलिस को सशक्त और प्रभावशाली बनाने पुलिस सिविल सर्विस बोर्ड का होगा गठन। नया पुलिस अधिनियम लागू किया जाएगा।

- मुसाबनी में कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर।

- गौ तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध।

आदिवासी कल्याण :
- आदिम जनजाति के लिए पेंशन योजना का शुभारंभ, 600 रुपये मिलेगा पेंशन।

- जिलों में आदिवासी विकास परिषद का होगा गठन।

रांची के लिए खास :
- रांची में टूरिस्ट ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा।

- रांची में मोनो रेल परियोजना।

पढ़ें - झारखंड विकास मोर्चा के छह विधायक भाजपा में हुए शामिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.