Move to Jagran APP

6 फ्लैगस्टाफ रोड, सिविल लाइंस होगा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का निवास

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिविल लाइंस इलाके में रहेंगे। उनका पता बंगला नंबर-6, फ्लैग हाउस रोड होगा। केजरीवाल ने इस पर सहमति जता दी है। आवास को 21 मार्च तक तैयार किया जाना है। इस समय उनके बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। तैयारी में व्यवधान न हो, इसलिए

By T empEdited By: Published: Sat, 28 Feb 2015 10:25 AM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 10:44 AM (IST)
6 फ्लैगस्टाफ रोड, सिविल लाइंस होगा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का निवास

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिविल लाइंस इलाके में रहेंगे। उनका पता बंगला नंबर-6, फ्लैग हाउस रोड होगा। केजरीवाल ने इस पर सहमति जता दी है। आवास को 21 मार्च तक तैयार किया जाना है। इस समय उनके बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। तैयारी में व्यवधान न हो, इसलिए गाजियाबाद के कौशांबी से यहां शिफ्ट होने में समय लग रहा है।

prime article banner

यह भी पढ़ें- तीन घंटे तक मुख्यालय में रुके रहे केजरीवाल

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने जुलाई, 2014 में अंतिम बार सिविल लाइंस में रहने का मन बनाया था। एक व्यवसायी ने उन्हें कोठी देने की बात कही थी। किन्हीं कारणों से विवाद होने पर केजरीवाल ने वहां रहने से मना कर दिया था। 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने चाणक्यपुरी में रहने की इच्छा जताई।

यह भी पढ़ें- मोदी-केजरीवाल की पिचकारी से बरसेगा रंग

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आवास ऐसी जगह हो, जिससे आसपास और कॉलोनी के लोगों को असुविधा न हो। आम लोग भी उनके आवास तक आसानी से पहुंच सकें। अधिकारियों को चाणक्यपुरी में इस तरह का आवास नहीं मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.