उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ आस्था का महापर्व छठ
लाखों की संख्या में व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, इसके साथ ही आस्था का यह लोकपर्व संपन्न हो गया।
By manoj yadavEdited By: Published: Thu, 30 Oct 2014 10:27 AM (IST)Updated: Thu, 30 Oct 2014 10:27 AM (IST)
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों, शहरों में गुरुवार की सुबह लाखों की संख्या में व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही आस्था का यह लोकपर्व संपन्न हो गया।
बुधवार की शाम नदी, तालाब किनारे श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था। बिहार, यूपी के साथ दिल्ली, मुंबई, और अहमदाबाद में भी छठ पूजा का उत्साह देखने को मिला।
मुंबई में छठ पूजा पर समंदर के किनारे हजारों की तादाद में छठ व्रती उमड़े। बुधवार को अहमदाबाद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी छठ पूजा में शामिल हुए और उन्होंने आरती की।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी छठ पूजा में पहुंचीं और कोलकाता में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें