प्रेमिका ने दिया धोखा तो मां-बाप को लिखा, उसे मत छोडऩा ...और कर ली आत्महत्या
दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन, लड़की ने अचानक अपना इरादा बदल लिया। इसके तनाव में लड़के ने सुध-बुध खो दी और पंखे से लटककर जान दे दी। मामले का खुलासा लड़के के सुसाइड नोट से हुआ, जिसमें उसने प्रेम में धोखा को अपनी आत्महत्या की वजह बताई है।
पटना। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन, लड़की ने अचानक अपना इरादा बदल लिया। इसके तनाव में लड़के ने सुध-बुध खो दी और पंखे से लटककर जान दे दी। मामले का खुलासा लड़के के सुसाइड नोट से हुआ, जिसमें उसने प्रेम में धोखा को अपनी आत्महत्या की वजह बताई है।
सुसाइड नोट में उसने माता-पिता को संबोधित करते हुए यह भी लिखा कि वे उस बेवफा लड़की को नहीं छोड़ें। घटना पटना के बाइपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर में हुई। अब पुलिस उसकी प्रेमिका का पता लगाने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, बेगमपुर के रहने वाले पवन शुक्ला का 22 वर्षीय पुत्र शक्ति शुक्ला बीसीए की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह हाल ही में बेगमपुर घर लौटा था।
सुसाइड नोट के अनुसार वह एक लड़की से वह बेपनाह मोहब्बत करता है, लेकिन प्रेमिका ने उसे तड़पा दिया। इस कारण वह काफी तनाव में था। तनाव कम करने के लिए वह दो दिनों तक इधर-उधर भटकता रहा।
तनाव जब हद से गुजर गया तब शक्ति ने तीसरी मंजिल के कमरे को अंदर से बंद कर पंखे के हुक में फंदा लगा उससे झूल गया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को उतरवाया।
उसने सुसाइड नोट में मम्मी-पापा को संबोधित करते हुए लिखा है कि उस लड़की को मत छोडऩा। पुलिस परिजनों से प्रेमिका का पता पूछ तहकीकात में जुटी है।