सुकना झील में मृत बत्तख बर्ड फ्लू वायरस से संक्रमित !
एक बत्तख के मरे पाए जाने के बाद उसे जांच में एच 5 एन 1 [ बर्ड फ्लू] वायरस से संक्रमित पाए जाने पर चंडीगढ़ स्थत सुकना झील की जांच पड़ताल की जा रही है, वहां किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। आज सुबह से ही मास्क लगाए
चंडीगढ़। एक बत्तख के मरे पाए जाने के बाद उसे जांच में एच 5 एन 1 [ बर्ड फ्लू] वायरस से संक्रमित पाए जाने पर चंडीगढ़ स्थत सुकना झील की जांच-पड़ताल की जा रही है, वहां किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। आज सुबह से ही मास्क लगाए पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान पूरे इलाके की निगरानी कर रहे हैं। सुबह टहलने वालों और घूमने जाने वाले लोगों को वहां जाने नहीं दिया गया।
पुलिस ने कहा की जांच की वजह से दो से तीन दिन तक किसी को वहां जाने की इजाजत नहीं होगी। वन प्राणी विभाग के कर्मचारी बत्तखों को मारने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान आसपास के इलाकों में 30 से अधिक बत्तख रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं।