‘...कश्मीर मांगो चीर देंगे’ की गूंज के साथ जश्न का माहौल
पाकिस्तान की सीमा में घुसकर भारत द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मुंबई के भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है।
मुंबई (एएनआई)। भारतीय आर्मी द्वारा पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न मनायी गयी। इस जश्न के दौरान भारत के इस कदम की सराहना के साथ एक स्वर में नारा- ‘दूध मांगो खीर देंगे, कश्मीर मांगो चीर देंगे’ लगाया गया।
पूरे देश में लोग भारतीय जवान के इस साहसी कदम को सलाम कर रहे हैं। बता दें कि बुधवार रात पाकिस्तान की सीमा में घुसकर भारतीय सैनिकों ने 7 आतंकी कैंप ध्वस्त कर दिए।
"Doodh maango kheer denge, Kashmir maango cheer denge" slogan raised during celebration for Indian Army's surgical strikes on Pak territory pic.twitter.com/05nAdE9dqH
— ANI (@ANI_news) September 29, 2016
सर्जिकल स्ट्राइकः शहीद की पत्नी ने कहा-कलेजा ठंडा हुआ, लोगों में जबरदस्त उत्साह