बरखा सिंह ने कुमार विश्वास के समर्थकों खिलाफ दर्ज कराए केस
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ सफदरजंग थाने में मामला दर्ज कराया है। बरखा सिंह ने कुमार विश्वास पर धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के समर्थकों के खिलाफ आईपी स्टेट थाने में मामला दर्ज कराया है। बरखा सिंह ने कुमार विश्वास के समर्थकों पर धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। यह एफआईआर धारा 506 (धमकी देने) और 509 (महिला के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने) के तहत दर्ज किया गया है। वही, बरखा सिंह ने एक और एफआईआर अन्जान लोगों के खिलाफ सफदरगंज थाने में दर्ज कराया है। इनमें माइक्रो ब्लागिंग साइट्स पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर किया गया है। कुमार विश्वास को इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी बनाया गया है।
गौरतलब है कि एक मामले में बरखा सिंह ने कुमार विश्वास को आयोग के समक्ष पेश होने को कहा था। लेकिन कुमार विश्वास ने यह कहते हुए आयोग के समक्ष उपस्थित होने से इन्कार कर दिया कि उन्हें इसके लिए कोई नोटिस नहीं मिला है।
बरखा सिंह ने कहा कि मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं। मैं यह बात कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल को बताना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मैने इस बारे में उप राज्यपाल और दिल्ली के पुलिस आयुक्त को लिखा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि जबसे मैने इस महिला का केस लिया है मुझे धमकियां मिल रही है।
पढ़ेंः 'आप गद्दारों की पार्टी, इन्हें महिलाओं से कोई मतलब नहीं'