कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा पर गूगल का डूडल
जानेमाने भारतीय कार्टूनिस्ट मारियो डी मिरांडा की 90वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 02 May 2016 08:42 PM (IST)Updated: Mon, 02 May 2016 10:17 PM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र । जानेमाने भारतीय कार्टूनिस्ट मारियो डी मिरांडा की 90वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है।
कार्टूनिस्ट को अपनी शैली के लिए जाना जाता है जिसमें वे परछाई और लकीरों के जरिये पूरी कहानी बयां कर देते थे। उनके ज्यादातर कार्टून मुंबई और गोवा में आम लोगों की जिंदगी पर आधारित होते थे। डूडल पर बनाए गए कार्टून में बारिश के दौरान मुंबई का एक दृश्य दिखाया गया है।
इसमें विभिन्न समुदाय के लोग छाते लिए दिख रहे हैं। मिरांडा का गोवा में 2011 में निधन हो गया था। उन्हें 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2012 में मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया था।
पढ़ेंः गूगल की परंपरा तोड़ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को लिखा पत्र
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें