Move to Jagran APP

Punjab Assembly Elections 2017: पंजाब के दिग्गजों में अमरिंदर, सिद्धू व बादल जीते

पटियाला में दूसरे राउंड में कैप्टन अमरिंदर सिंह 3340 वोट से आगे है। लाबी विधानसभा में रोचक मुकाबले के बीच मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बाल अागे चल रहे है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sat, 11 Mar 2017 10:14 AM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2017 01:05 PM (IST)
Punjab Assembly Elections 2017: पंजाब के दिग्गजों में अमरिंदर, सिद्धू व बादल जीते
Punjab Assembly Elections 2017: पंजाब के दिग्गजों में अमरिंदर, सिद्धू व बादल जीते

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव में दिग्गजों पर लोगों की नजर बनीं हुई है। यहां नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल चुनाव जीत गए हैं।

loksabha election banner

पटियाला में दूसरे राउंड में  कैप्टन अमरिंदर सिंह 3340 वोट से आगे थे। बाद में चुनाव जीत गए। यहां अकाली दल के जनरल जेके सिंह ने तीसरे चरण के बाद ही हार का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि यह जनता का फ़ैसला है, हार के कारण की समीक्षा पार्टी करेगी। जनादेश को स्वीकार करते है।

 अमृतसर ईस्ट से भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव जीत गए।

जीत की खुशी में पटियाला में अमरिंदर सिंह के समर्थक काफी संख्‍या में मतगणना केंद्र के बाहर और कैप्‍टन के मोती महल परिसर में काफी संख्‍या में मौजूद हैं।

लंबी (मुक्‍तसर साहिब):  राज्‍य के लंबी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना मलोट में हो रही है। मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल  चुनाव जीत गए हैं। यहां शिअद कार्यकर्ताआें में उत्‍साह है। लंबी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बुरी तरह पिछड़ने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जरनैल सिंह आठवें राउंड के बाद मतगणना केंद्र से चले गए थे।

होशियारपुर जिले के हल्का चब्बेवाल से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ राज कुमार वेरका अागे चल रहे हैं। यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी सहित अन्‍य उम्‍मीदवार अभी डटे हैं।

तरनतारन में भी विभिन्‍न विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना हो रही है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र से शिअद के उम्‍मीदवार अादेश प्रताप सिंह कैरों भी मतगणना केंद्र पर पहुंचे हैं। आम आदमी पार्टी और अन्‍य दलों के उम्‍मीदवार भी यहां आए हैं।

पंजाब के टॉप टेन सीट की स्थिति

अबोहर- अरुण नारंग (अागे), सुनील जाखड़ पीछे

अमृतसर ईस्ट- नवजोत सिंह सिद्धू (जीते), राजेश हनी (हारे)

गुरदासपुर- बरिंदर मीत सिंह पहरा (अागे), गुरुबच्चन सिंह (पीछे)

जलालाबाद सुखबीर सिंह बादल (अागे), भगवंत मान (पीछे)

जालंधर कैंट- परगट सिंह(अागे), सरबजीत सिंह मक्कड(पीछे)

पटियाला शहरी- कैप्टन अमरिंदर सिंह (जीते), जेजे सिंह (हारे)
बटाला- गुरुप्रीत सिंह घुग्गी (पीछे), लखवीर सिंह लांघी

मजीठा- बिक्रम सिंह मजीठिया(अागे),  हिम्मत सिंह शेरगिल (पीछे)

लंबी- प्रकाश सिंह बादल(जीते), अमरिंदर सिंह (हारे)

लहरागागा-  परमिंदर सिंह (अागे), राजिंदर कौर महल(अागे)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.