भाकियू का चक्का जाम आज
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चीनी मिलों व शासन पर दबाव बनाने के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चार घंटे रेल व सड़क जाम करेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंदोलन को धारदार बनाने पर खास जोर दिया जा रहा है। भीड़ जुटाने के लिए संगठन सघन जनसंपर्क कर रहा है।
लखनऊ। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चीनी मिलों व शासन पर दबाव बनाने के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चार घंटे रेल व सड़क जाम करेगी।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंदोलन को धारदार बनाने पर खास जोर दिया जा रहा है। भीड़ जुटाने के लिए संगठन सघन जनसंपर्क कर रहा है।
वहीं, पुलिस व प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। भुगतान के मुद्दे पर भाकियू की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ होने वाली बैठक भी गुरुवार को ही होगी।