Move to Jagran APP

भाजपा को झटका, कांग्रेस को संजीवनी, जानिए, किस सीट से कौन जीता

13 सितंबर को तीन लोकसभा और 33 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। आज 32 विधानसभा सीटों की मतगणना हुई, जबकि छत्तीसगढ़ की अंतागढ़ सीट पर वोटों की गिनती 20 सितंबर को होगी।

By Edited By: Published: Tue, 16 Sep 2014 05:16 AM (IST)Updated: Wed, 17 Sep 2014 07:34 AM (IST)
भाजपा को झटका, कांग्रेस को संजीवनी, जानिए, किस सीट से कौन जीता

नई दिल्ली। 13 सितंबर को तीन लोकसभा और 33 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। आज 32 विधानसभा सीटों की मतगणना हुई, जबकि छत्तीसगढ़ की अंतागढ़ सीट पर वोटों की गिनती 20 सितंबर को होगी।

loksabha election banner

लोकसभा उपचुनाव-

गुजरात की वडोदरा लोकसभा सीट से भाजपा की रंजन बेन भट्ट ने अपने प्रतिद्वंदी नरेंद्र रावत को हराकर जीत दर्ज की, जबकि उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को मात दी। वहीं, तेलंगाना की मेडक लोकसभा सीट से टीआरएस के प्रभाकर रेड्डी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की सुनीता रेड्डी को 3,61,277 मतों से हराया।

उत्तर प्रदेश-

यूपी की ग्यारह विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें सपा ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को तीन सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।

- चरखारी: सपा के कप्तान सिंह ने कांग्रेस के रामजीवन को 50805 वोटों से हराया।

- सिराथू: सपा के वाचस्पति ने भाजपा के संतोष सिंह पटेल को 24522 वोटों से हराया।

- बलहा: सपा के बंशीधर बौद्ध ने भाजपा के अक्षैबर लाल को 25,181 मतों से हराया।

- ठाकुरद्वारा: सपा के नवाब जान ने भाजपा के राजपाल चौहान को 27743 वोटों से हराया।

- सहारनपुर नगर: भाजपा के राजीव गुंबर ने सपा के संजय गर्ग को लगभग 26667 मतों से हराया।

- हमीरपुर: सपा के शिवचरण प्रजापति ने भाजपा के जगदीश प्रसाद को 68556 वोटों से हराया।

- निघासन: सपा के कृष्ण गोपाल पटेल ने भाजपा के रामकुमार वर्मा को 45976 वोटों से हराया।

- बिजनौर: सपा की रुचिवीरा ने भाजपा के हेमेंद्र पाल को 11,567 मतों से हराया।

- लखनऊ पूर्व: भाजपा के आशुतोष टंडन ने सपा की जूही सिंह को 26,459 वोटों से हराया।

- नोएडा: भाजपा की विमला बाथम ने सपा की काजल शर्मा को 58952 मतों से हराया।

- रोहनिया: सपा के महेंद्र सिंह पटेल ने अपना दल की प्रत्याशी कृष्णा पटेल को 14449 मतों से हराया।

गुजरात-

नतीजों के मुताबिक गुजरात की नौ विधानसभा में छह सीटों पर भाजपा ने तो तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की।

- मणिनगर: भाजपा के सुरेशभाई दांजीभाई पटेल जीते

- टंकारा: भाजपा के शिवाभाई जेरमभाई गोहिल जीते

- आणंद: भाजपा के रोहितभाई जसुभाई पटेल जीते

- लिमखेड़ा: भाजपा के विछियाभाई बहुरिया जीते

- दीसा: कांग्रेस के गोवाभाई राबरी जीते

- मंगरौल: कांग्रेस के बाबूभाई वाजा जीते

- मतर: भाजपा के केसरी सिंह जेसनभाई सोलंकी जीते

- तलाजा: भाजपा के शिवभाई गोहिल जीते

- खंभालिया: कांग्रेस के मेरामन अहिर जीते

राजस्थान -

राजस्थान की भी सभी चार सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। यहां नसीराबाद, सूरजगढ़ और वेर सीट से कांग्रेस और कोटा से भाजपा ने जीत दर्ज की है।

- कोटा: भाजपा के संदीप शर्मा ने कांग्रेस के शिवकांत नंदवाना को 25707 मतों से हराया। संदीप शर्मा को 84233 वोट मिले, जबकि नंदवाना को 58526 वोट मिले।

- नसीराबाद: कांग्रेस प्रत्याशी रामनारायण गुज्जर ने भाजपा की सरीता जेना को 386 मतों से हराया। रामनारायण को 66648 और सरीता को 66262 मत मिले।

- वेर: कांग्रेस के भजनलाल जाटव ने बीजेपी के गंगाराम कोली को 25108 वोटों से हराया। भजनलाल को 77305 वोट मिले, जबकि गंगाराम को 52197 वोट मिले।

- सूरजगढ: कांग्रेस के श्रवण कुमार ने भाजपा के डॉ. दिगम्बर सिंह को 3270 वोटों से हराया। श्रवण कुमार को 70527 वोट मिले, जबकि दिगम्बर सिंह को 67257 वोट मिले।

पश्चिम बंगाल-

- चौरंगी सीट पर एआइटीसी की नैना बंदोपाध्याया जीतीं।

- बसीरहट दक्षिण सीट पर भाजपा के समिक भट्टाचार्य ने जीत दर्ज की।

आंध्र प्रदेश

नंदीगामा से टीडीपी प्रत्याशी टी सौम्या ने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के बोडापति बाबू राव को 75 हजार मतों से हराया। सौम्या को करीब 99648 मत मिले जबकि राव को 24921 मत प्राप्त हुए।

त्रिपुरा

मानू से सीपीएम के उम्मीदवार प्रभात चौधरी ने कांग्रेस उम्मीदवार मैलाफरु मोग को 15,971 वोट से हराया।

सिक्किम

रांगांग-यांगांग विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी आर एन चामलिंग ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एसडीएफ की कुमारी मंगार को 708 मतों के अंतर से हराया। चामलिंग को 4,788 मत प्राप्त हुए, जबकि सत्ताधारी एसडीएफ की कुमारी मंगार को 4080 मत मिले।

असम

- लखीपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजदीप गोआला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के संजय ठाकुर को 9,172 मतों से हराया।

- सिल्चर से भाजपा के दिलीप कुमार पॉल ने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अरुण दत्त मजूमदार से को हरा दिया।

- जमुनामुख से एआईयूडीएफ के प्रत्याशी रहीम अजमल जीते।

पढ़ें: उपचुनाव में खत्म हो जाएगा मोदी का गुरूर: मुलायम

पढ़ें: उपचुनाव में शांति से जमकर पड़े वोट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.