बुर्का पहनी महिला टॉय गन लेकर पहुंची ज्वेलरी शॉप लूटने, फिर हुआ ऐसा
पहले तो उसे देखकर सभी घबरा गए, लेकिन फिर स्टाफ ने जैसे-तैसे उस पर काबू पाया।
मुंबई, जेएनएन। आपने अब तक लूट की कई वारदातों के बारे में सुना होगा, आपको यह भी पता होगा कि इसके लिए लुटेरे चाकू या फिर बंदूक लेकर आते हैं। अमूमन यह हथियार असली होते हैं, लेकिन पुणे में एक महिला टॉय गन लेकर ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंच गई।
पहले तो उसे देखकर सभी घबरा गए, लेकिन फिर स्टाफ ने जैसे-तैसे उस पर काबू पाया। दरअसल इस 38 वर्षीय महिला को दिमागी रूप से बीमार बताया जा रहा है, लेकिन वो जैसे ही गन लेकर ज्वेलरी शॉप में पहुंची हड़कंप मच गया।
किसी ने हिम्मत कर पुलिस को इसकी सूचना दी। जब पुलिस पहुंची तो उसने महिला को गिरफ्तार करने की बजाय केवल मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार महिला मूड स्वींग नामक दिमागी बीमारी से पीड़ित है और अलग-अलग रोल करती नजर आती है।
महिला पिंपल सौदागर की रहने वाली है और वहां से वर्धमान ज्वेलरी शोरूम पहुंच गई। उसने बुर्का पहन रखा था और पहले सेल्समैन को सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। इसके बाद उसने सोने के बिस्कुट दिखाने की बात कही।
जैसे ही सेल्समैन ने उसे यह सब चीजें दिखाई उसने अपनी टॉय गन निकालकर शॉप लूटने की कोशिश की। हालांकि दुकान के स्टाफ ने महिला को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस वालों ने बताया कि वो मध्य प्रदेश के एक रिटायर्ड एएसपी की बेटी है जिसकी पुणे के एक मैनेजर से शादी हुई है।
संवेदनशील जानकारी लीक करने वाले 2 भारतीय ISI एजेंट गिरफ्तार
स्टील फ्लाई ओवर के बाद करोडो़ की बस योजना लाकर फिर घिरी कर्नाटक सरकार