दिल्ली के बंटी चोर को केरल में 10 साल जेल
केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में एक एनआरआइ कारोबारी के घर में बंटी चोर ने 21 जनवरी 2013 को हाथ साफ किया था।
तिरुअनंतपुरम, आइएएनएस। दिल्ली के चर्चित 'बंटी चोर' को यहां की स्थानीय अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। केरल पुलिस ने 27 जनवरी 2013 में उसे पुणे से गिरफ्तार किया था। देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी चोर पर देश भर में 500 से ज्यादा चोरियां करने का आरोप है। उसे हाई टेक हमलों के लिए जाना जाता है।
केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में एक एनआरआइ कारोबारी के घर में बंटी चोर ने 21 जनवरी 2013 को हाथ साफ किया था। उसने इलेक्ट्रानिक निगरानी उपकरण को निष्कि्रय कर दिया था और 28 लाख रुपये की एसयूवी, एक लैपटाप और दो मोबाइल फोन ले उड़ा था। इस बड़ी चोरी और उसकी गिरफ्तारी तब केरल की बड़ी खबर थी।
गिरफ्तार होने के बाद अदालत जाने के क्रम में बंटी चोर ने पत्रकारों से खुद को भगवान कृष्ण का पांचवां अवतार बताया था। उसने दावा किया था, 'मैं भगवान कृष्ण का माध्यम हूं। यह मेरा पांचवां अवतार है। मैंने पहला अवतार अमेरिका में लिया, उसके बाद ब्रिटेन, फ्रांस, हंगरी में अवतार लिया। अब मैं भारत में हूं।'
यह भी पढ़ें: मुनव्वर समेत पूरे परिवार का हत्यारा है बंटी, पत्नी-बच्चों को अलग-अलग गाड़ा था