जैसलमेर के पास सीमा पर नजर आया आतंकी हाफिज सईद, बीएसएफ अलर्ट
पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जमात उद दावा प्रमुख आतंकी हाफिज सईद की मौजूदगी के बाद बीएसएफ हाई अलर्ट पर है। जानकारी के मुताबिक सईद को जैसलमेर से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे पाकिस्तान के एक गांव में देखा गया है। इसके बाद से यह चर्चा जोरों पर है कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से ही यहां पर पहुंचा है।
नई दिल्ली। पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जमात उद दावा प्रमुख आतंकी हाफिज सईद की मौजूदगी के बाद बीएसएफ हाई अलर्ट पर है। जानकारी के मुताबिक सईद को जैसलमेर से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे पाकिस्तान के एक गांव में देखा गया है। इसके बाद से यह चर्चा जोरों पर है कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से ही यहां पर पहुंचा है।
गौरतलब है कि हाफिज सईद भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलता रहा है। वह प्रतिबंधित संगठन लश्कर ए तैयबा का संस्थापक है और अमेरिका से इसके प्रतिबंधित होने के बाद जमात उद दावा के नाम से नया संगठन खड़ा कर चुका है। हालांकि इन दोनों संगठनों का मकसद भारत के खिलाफ आतंकियों गतिविधियों को अंजाम देना ही है।
पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
जम्मू। पाकिस्तान ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम का उल्लंघन किया है। इस बार पाक की ओर से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से लगी नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की गई। रक्षा प्रवक्ता मुनीषष मेहता ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मंधार चौकी पर सोमवार रात को भारी गोलीबारी की। भारत की ओर जवाबी गोलीबारी की गई। यह गोलीबारी दस मिनट तक चली। इसके पहले पाकिस्तान ने 27 जून को पुंछ जिले की भीमभेर गली गंभीर चौकी पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की थी। इसके पहले पाक ने 17-18 जून और 13 जून को भी संघर्ष विरोम का उल्लंघन किया था।
पढ़ें: भारत के खिलाफ अंतिम जिहाद का वक्त आ गया है: हाफिज सईद