BSER RBSE 12th Result 2016: आज घोषित हो सकता है राजस्थान 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड के 12वीं के आर्ट्स का परिणाण आज घोषित हो सकता है। 12वीं कला के छात्र rajasthan12.jagranjosh.com पर अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
अजमेर। राजस्थान बोर्ड की 12वीं आर्ट्स का परिणाम आज घोषित हो सकता है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अोर से BSER 12वीं आर्ट्स का परिणाम घोषित किया जाएगा। अधिकारिक घोषणा के बाद 12वीं कला के छात्र rajasthan12.jagranjosh.com पर अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान 12वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.nic.in पर उपलब्ध होगा।
जानकारी के अनुसार BSER के चेयरमेन प्रो.बीएल चौधरी राज्य के करीब 5.9 लाख छात्रों का परीक्षा परिणाम राजस्थान बोर्ड के अजमेर कार्यालय से घोषित करेंगे। बताया जा रहा है परिणाम घोषणा के समय राजस्थान के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी भी उपस्थित रहेंगे।
राजस्थान सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा में राज्य भर में 5,130 केन्द्रों में 3 से 29 मार्च तक आयोजित किया गया था।12वीं परीक्षा के तीनों संकाय ( वाणिज्य, कला अौर विज्ञान ) में कुल 8,05,564 छात्र शामिल थे। इसमें 12वीं कला में 5,98,040 छात्रों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
एेसे देखें रिजल्ट
• rajasthan12.jagranjosh.com की साइट पर जाएं।
• राजस्थान 12 वीं आर्ट्स रिजल्ट पर क्लिक करें।
• अपना रोल नंबर, नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि और ईमेल आईडी का विवरण भरें।
• 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर अापका रिजल्ट दिखाई देने लगेगा। अाप प्रतिलिपि डाउनलोड कर सकते हैं या वेबसाइट से अंक-सूची की प्रिंटआउट ले सकते हैं।