Move to Jagran APP

..और शादी के बाद बदल दी दुल्हन

कहानी फिल्मी है, लेकिन काल्पनिक नहीं। यह एक ऐसे रिश्ते की कहानी है, जिसकी डोर विश्वास पर टिकी होती है। आगरा में डेढ़ वर्ष पहले एक डोर से बंधने वाले पति को शक है कि शादी के बाद उसकी दुल्हन बदल गई। परिवारों में फैसला न हुआ, तो मामला थाने की चौखट पर आ गया है। अब पुलिस शादी का वीडियो देखकर दुल्हन की पहचान करेगी।

By Edited By: Published: Sun, 19 Jan 2014 12:08 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2014 12:51 PM (IST)
..और शादी के बाद बदल दी दुल्हन

लखनऊ। कहानी फिल्मी है, लेकिन काल्पनिक नहीं। यह एक ऐसे रिश्ते की कहानी है, जिसकी डोर विश्वास पर टिकी होती है। आगरा में डेढ़ वर्ष पहले एक डोर से बंधने वाले पति को शक है कि शादी के बाद उसकी दुल्हन बदल गई। परिवारों में फैसला न हुआ, तो मामला थाने की चौखट पर आ गया है। अब पुलिस शादी का वीडियो देखकर दुल्हन की पहचान करेगी।

loksabha election banner

पढ़ें : फेरों का कमीशन, दुल्हन की बगावत

इरादत नगर निवासी एक युवती की शादी 19 अप्रैल 2013 को मलपुरा के युवक से हुई थी। लड़की शिक्षामित्र है और लड़का बीएससी करने के बाद पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। ससुराल आने के तीन दिन बाद दुल्हन विदा होकर मायके चली गई। बाद में पति भाई के साथ ससुराल गया और पत्‍‌नी की विदा कराके लाया। बस इसी के बाद से शक पैदा हो गया। दो दिन रहने के बाद पत्‍‌नी को उसके मायके वाले फिर अपने घर बुला ले गए, तबसे वह अपने मायके में ही है।

पढ़ें : बालिका वधू ने ठुकराया ससुराल

लड़की के परिवारवालों ने पिछले दिनों महिला थाने में मामले की शिकायत की। उन्होंने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कल पुलिस के बुलाने पर महिला थाने पहुंचे पति की बात सुनकर सभी दंग रह गए। उसका कहना था कि यह उसकी पत्‍‌नी नहीं है। शादी के बाद जो दुल्हन उसके घर आई थी, विदा के समय वह बदल दी गई। उसका कहना था कि शादी का वीडियो देखकर उसकी पहचान की जा सकती है।

पढ़ें : पचास हजार की दुल्हन, पचपन हजार ले उड़ी

पुलिस ने अब दो फरवरी को दोनों पक्षों को बुलाया है। वीडियो देखकर पुलिस और समाज के गण्यमान्य लोग इस पर फैसला लेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.