Move to Jagran APP

दूूल्हे और दुल्हन ने एक घंटे तक रोका ट्रैफिक, कारण जान हैरान हो जाएंगे

नवविवाहित चीनी दंपत्‍ति सड़क पर एक घंटे तक ट्रैफिक जाम कर दिया क्‍योंकि उनके लिए हेलीकॉप्‍टर सड़क पर उतरी थी।

By Monika minalEdited By: Published: Wed, 27 Jul 2016 10:27 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 10:57 AM (IST)
दूूल्हे और दुल्हन ने एक घंटे तक रोका ट्रैफिक, कारण जान हैरान हो जाएंगे

शंघाई। 24 जुलाई को शंघाई के नानयुआन रोड पर एक घंटे तक भीषण ट्रैफिक जाम रहा और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

इस भीषण जाम के पीछे का कारण जान हैरान हो जाएंगे आप। जी हां, शादी के लिए निर्दिष्ट आयोजन स्थल पर पहुंचने के लिए दंपत्ति ने हेलीकॉप्टर हायर किया था।

शंघाई डेली के अनुसार, पायलट को रोड पर विमान उतारने के लिए पहले से ही अनुमति थी। नागरिक उड्डयन अधिकारियों की ओर से मामले की जांच होगी, विशेष तौर पर सड़क के व्यस्त होने पर चॉपर के लैंडिंग का कोई मतलब नहीं बनता।

पीपुल्स डेली ऑनलाइन के अनुसार, फ्लाइट के आयोजक, झाओ ने बताया कि नवविवाहित जोड़े ने हेलिकॉप्टर को इसलिए भी नियुक्त किया था क्योंकि वे यह बताना चाहते थे नवविवाहित जोड़े को उपरवाले की ओर से आर्शीवाद मिला है। हालांकि स्थानीय लोगों की ओर से इस निर्णय पर सवालिया निशान लगाए गए हैं कि व्यस्त सड़क पर हेलीकॉप्टर उतारने का उनका निर्णय कहां तक उचित था।

क्रू मेंबर की वजह से 5 घंटे लेट हुई एयर इंडिया की फ्लाइट

मुंबई-शंघाई के बीच फिर उड़ान भरेंगी जेट एयरवेज की फ्लाइट!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.