Move to Jagran APP

निकाह के दिन दगा दे गया प्रेमी, नहीं लाया बरात

जिसके साथ सुनहरे सपने देखे, पूरी जिंदगी हमसफर बनाने का ख्वाब पाल लिया, वह दगाबाज निकला। ऐसा धोखेबाज कि निकाह की बात तय करने के बावजूद बरात लेकर नहीं आया। प्रेमिका हाथों में मेहंदी लगाए उसका इंतजार करती रही, मगर वह नहीं आया। दगाबाज युवक को सबक सिखाने के लिए लड़की थाने पहुंच गई।

By anand rajEdited By: Published: Thu, 02 Oct 2014 09:04 AM (IST)Updated: Thu, 02 Oct 2014 09:19 AM (IST)
निकाह के दिन दगा दे गया प्रेमी, नहीं लाया बरात

बरेली (जागरण संवाददाता)। जिसके साथ सुनहरे सपने देखे, पूरी जिंदगी हमसफर बनाने का ख्वाब पाल लिया, वह दगाबाज निकला। ऐसा धोखेबाज कि निकाह की बात तय करने के बावजूद बरात लेकर नहीं आया। प्रेमिका हाथों में मेहंदी लगाए उसका इंतजार करती रही, मगर वह नहीं आया। दगाबाज युवक को सबक सिखाने के लिए लड़की थाने पहुंच गई। पुलिस ने लड़के को भी बुला लिया, देर रात तक दोनों पक्षों में बातचीत हो रही थी।

prime article banner

प्रेमनगर निवासी एक युवती और एक युवक के बीच करीब दो साल पहले प्रेम संबंध हुए। दोनों ने निकाह करने का फैसला लिया और उनके परिजन भी मान गए। कुछ दिन पहले दोनों परिवारों में कुछ मनमुटाव हो गया। बताया जाता है कि लड़के वालों ने बहानेबाजी कर निकाह से इन्कार कर दिया था। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस में शिकायत कर दी। मामला थाने पहुंचा तो लड़का पक्ष के लोग निकाह के लिए तैयार हो गए। दिन तय हुआ मंगलवार का, उसी दिन बरात आनी थी।

लड़की वालों ने सारी तैयारियां कर लीं, रिश्तेदार घर पहुंच गए। बरात का इंतजार हो रहा था मगर बुरी खबर आ गई। पता चला कि लड़का पक्ष के लोग बरात लेकर नहीं आ रहे हैं, रिश्ता तोड़ दिया है। दुल्हन के लिबास में बैठी लड़की सन्न रह गई, परिवार वाले सिर पकड़कर बैठ गए। कुछ लोगों से संदेश भिजवाए, कोशिश की कि बात बन जाए और लड़का बरात लेकर आ जाए मगर ऐसा नहीं हो सका।

बुधवार को लड़की प्रेमनगर थाने पहुंच गई। आरोप लगाया कि लड़के ने झांसे में लेकर उसका शारीरिक उत्पीड़न किया है। लड़के को भी थाने बुला लिया गया। वह भी लड़की पर आरोप लगाने लगा। प्रेमनगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है।

पढ़ें: फेसबुक पर प्यार, शादी और धोखा

पढ़ें: शादी का झांसा देकर दो साल तक लूटी अस्मत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.