नमो नम: जय हो भारत भाग्य विधाता
वाराणसी। भाजपा से प्रस्तावित प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी के संक्षिप्त जीवन परिचय पर केंद्रित नमो नम: जय हो.जय हो..जय हो भारत भाग्य विधाता नरेन्द्र मोदी नामक पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। इस पुस्तक का लोकार्पण शीघ्र होगा। राष्ट्रहित प्रकाशन की ओर से प्रकाशित पुस्तक के संपादक मंडल के सदस्यों में मीना चौबे, डा.उत्तम ओझा, अश्
वाराणसी। भाजपा से प्रस्तावित प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी के संक्षिप्त जीवन परिचय पर केंद्रित नमो नम: जय हो.जय हो..जय हो भारत भाग्य विधाता नरेन्द्र मोदी नामक पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। इस पुस्तक का लोकार्पण शीघ्र होगा। राष्ट्रहित प्रकाशन की ओर से प्रकाशित पुस्तक के संपादक मंडल के सदस्यों में मीना चौबे, डा.उत्तम ओझा, अशोक चौरसिया, डा.सत्यप्रकाश तिवारी, डा.संतोष शर्मा, मनोज सिंह, मयंक, संजीव चौरसिया आदि हैं। पुस्तक में मोदी के गुजरात विकास मॉडल से लगायत उनके विचारों व नीतियों की चर्चा की गई है। पुस्तक में यह दर्शाने की कोशिश की गई है कि न सिर्फ पूवरंचल बल्कि पूरे देश में मोदी ही विकास की गंगा बहा सकते हैं।
मोदी पर सीडी नरो में इंद्र
काशी की बेटी पाश्र्र्व गायिका प्रियंका भट्टाचार्य ने भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी पर नवसृजित सीडी नरो में इंद्र के गीतों को अपने सुरों से सजाया है। यह गीत मुम्बई व दिल्ली से लगायत अन्य शहरों में धूम मचा रहा है। इसकी आडियो-वीडियो भी तैयार किया गया है। सीडी का निर्देशन ख्यात फिल्म निर्देशक विवेक शर्मा ने किया है। संगीत रिंकी मित्रा का है।
इस गीत के माध्यम से भेलूपुर निवासी प्रियंका ने नरेंद्र मोदी और गुजरात में उनके द्वारा किए गए कायरें को स्वरबद्ध किया है। विकास की गाथा को मोदी की महिमा से जोड़ते हुए उन्हें नरों में इन्द्र बताया गया है। इस सीडी में राहुल मुखर्जी के भी सुर हैं। सीडी के सृजन में संस्था बंग दर्शन के अतनु भट्टाचार्य ने सक्त्रिय भूमिका निभाई है।