MARD ने हाईकोर्ट में दिया हलफनामा, काम पर लौटे सभी डॉक्टर
महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ डॉक्टर्स (एमएआरडी) के वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि शनिवार सुबह 8 बजे तक सभी डॉक्टर काम पर वापस लौट आएंगे।
By Kishor JoshiEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 02:33 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 08:02 AM (IST)
जेएनएन (एजेंसी)। महाराष्ट्र में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाने के बाद खत्म हो गया। बॉम्बे हाईकोर्ट की चेतावनी के बाद महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) ने कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। एमएआरडी के वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि शनिवार सुबह 8 बजे तक सभी डॉक्टर काम पर वापस लौट आएंगे। इससे पहले बॉम्बे हाइकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए डॉक्टरों से तुरंत ड्यूटी पर लौटने को कहा था। बॉम्बे हाइकोर्ट के आदेश के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने हड़ताल वापस लिया, आइएमए ने मुंबई के हड़ताली डॉक्टरों का समर्थन किया था।
कोर्ट ने डॉक्टरों से कहा है कि वह हलफनामे में यह लिखकर दें कि यदि महाराष्ट्र सरकार उन पर कोई कार्रवाई करती है तो उन्हें उससे कोई आपत्ति नहीं होगी। सुनवाई के दौरान बीएमसी के वकील ने बताया कि डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मुंबई के अस्पतालों में 135 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।
वहीं डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर एक बार फिर सीएम फणनवीस ने डॉक्टरों के प्रतिनिधयों से भी मुलाकात की है। इससे पहले सीएम ने कहा था, 'अगर लोगों को तकलीफ हुई है तो हम इनको माफ नहीं करेंगे, हमने उनकी सारे मांगें मानी हैं।'
आपको बता दें कि नागपुर के 350, पुणे में 200, सोलापुर में 114 रेजिडेंट डॉक्टरों को संबंधित मेडिकल कालेजों के डीन ने निलंबित कर दिया था। रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी और जनरल वार्ड बुरी तरह प्रभावित हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें