पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा के घर मिला नौकरानी के पति का शव
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलता के घर पर सोमवार सुबह नौकरानी के पति का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दिल्ली के सात मोतीलाल नेहरू मार्ग पर स्थित पूर्व मंत्री के घर पर मिले शव की पहचान 32 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसको आत्महत्या का मामला बताया ह
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा के घर पर सोमवार सुबह नौकरानी के पति का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दिल्ली के सात मोतीलाल नेहरू मार्ग पर स्थित पूर्व मंत्री के घर पर मिले शव की पहचान 32 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक उन्हें सुबह आठ बजे इसकी जानकारी मिली थी। दिल्ली पुलिस के एसीपी के मुताबिक शुरुआती जांच में यह मामला अप्राकृतिक मौत का है। शव पर कुछ निशान भी पाए गए हैं। इस बीच साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है।
पढ़ें: सैलजा का मंत्री पद से इस्तीफा, मिल सकती है हरियाणा की कमान