VIDEO: एमपी में टोल प्लाजा पर गाड़ी रोकी तो BJP नेता ने की कर्मचारी की धुनाई
सिंगरौली में टोल प्लाजा पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने टोल प्लाजा पर मामूली सी बात को लेकर एक कर्मचारी की पिटाई कर दी।
भोपाल, एएनआई। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भाजपा नेता की गुंडई देखने को मिली है। सिंगरौली में टोल प्लाजा पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने टोल प्लाजा पर मामूली सी बात को लेकर एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। दरअसल, टोल कर्मचारी ने भाजपा नेता की गाड़ी को कमर्शियल लेन में आने से रोक दिया था। जिससे गुस्साए आरोपी नेता ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। टोल कर्मचारी के साथ पिटाई की ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
#WATCH BJP Yuva Morcha Dist Pres thrashed toll plaza employees in Singrauli (MP) when stopped frm entering commercial vehicles lane (21 Sep) pic.twitter.com/AynUA3m6lx
— ANI (@ANI) September 26, 2017
यह भी पढ़ें: भाजपा ने झारखंड में कार्यालय के लिए खरीदी 1.76 करोड़ की जमीन