Move to Jagran APP

'बदायूं कांड खुलने पर जवाब देने लायक नहीं बचेगी भाजपा'

नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि केंद्र सरकार दुष्कर्म के नाम पर यूपी सरकार को बदनाम करने पर लगी है। बोले-बस बदायूं कांड की सच्चाई आने दीजिए, भाजपा जनता को जवाब देने लायक नहीं रहेगी। उन्होंने केंद्र पर धर्म और मजहब के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया।

By Edited By: Published: Wed, 27 Aug 2014 11:52 AM (IST)Updated: Wed, 27 Aug 2014 11:55 AM (IST)
'बदायूं कांड खुलने पर जवाब देने लायक नहीं बचेगी भाजपा'

लखनऊ। नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि केंद्र सरकार दुष्कर्म के नाम पर यूपी सरकार को बदनाम करने पर लगी है। बोले-बस बदायूं कांड की सच्चाई आने दीजिए, भाजपा जनता को जवाब देने लायक नहीं रहेगी। उन्होंने केंद्र पर धर्म और मजहब के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

आजम ने 'लव जिहाद' पर भी तंज कसे। कहा कि शहनवाज और मुख्तार ने जो किया वो क्या था। संगीत सोम को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने पर भी सवाल उठाया। सुलतानपुर में आजम खां के निशाने पर राष्ट्रीय स्वयं संघ भी रहा। संघ पर देश देश में जाति-धर्म के नाम पर मतभेद पैदा करने का आरोप जड़ा। नगर विकास मंत्री ने अझुई में क्षेत्रीय विधायक अबरार अहमद की निधि से नामचीन गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी के नाम पर बने द्वार का भी लोकार्पण किया।

दंगा दिखाया पर दंगाई नहीं

आजम खां जब मंच पर चढ़े तो उन्हें चमकते कैमरे असहज कर गए। भाषण के दो-चार मिनट बीते ही थे कि उनके निशाने पर मीडिया आ गया। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे की जिक्र करते हुए कहा कि मीडिया कभी अच्छाइयां नहीं दिखाता। उसका काम सिर्फ कमियां गिनाने का है। दंगा दिखाया लेकिन दंगाइयों को नहीं दिखाया। दुष्कर्म की की घटना को दिखाया पर दुष्कर्मियों को नहीं दिखाया।

बदायूं हत्याकांड: मेडिकल बोर्ड ने भी की दुष्कर्म नहीं होने की पुष्टि

बदायूं कांड की कब्रों के पास मिला युवक का शव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.