Move to Jagran APP

लालू-नीतीश को मिलेगा करारा जवाब: शाह

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व पिछड़ों-दलितों के अधिकार के लिए लड़ने वाले कर्पूरी ठाकुर की जयंती के बहाने भाजपा अध्यक्ष ने विरोधियों पर जमकर तीर चलाए। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार बिहार के दौरे पर आए अमित शाह ने विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते

By Kamal VermaEdited By: Published: Fri, 23 Jan 2015 03:24 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jan 2015 09:10 PM (IST)
लालू-नीतीश को मिलेगा करारा जवाब: शाह

पटना [जागरण ब्यूरो] । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व पिछड़ों-दलितों के अधिकार के लिए लड़ने वाले कर्पूरी ठाकुर की जयंती के बहाने भाजपा अध्यक्ष ने विरोधियों पर जमकर तीर चलाए। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार बिहार के दौरे पर आए अमित शाह ने विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए कहा कि इस बार नीतीश-लालू की जोड़ी को करारा जवाब मिलेगा। लोकसभा चुनाव के बाद से चल रहा भाजपा का विजय रथ अब बिहार में जीत हासिल करके ही वापस लौटेगा।

loksabha election banner

पटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में अपने संबोधन से शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपना जीवन पिछड़े व अति पिछड़ों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान में लगा दिया और सदैव कांग्रेसवाद का विरोध किया। लेकिन खुद को उनका अनुयायी बताने वाले बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार ने सत्ता के लोभ में उनके सिद्धांतों को ताक पर रख दिया और कांग्रेस की गोद में जा बैठे।

समारोह को चुनावी मोड में तब्दील करते हुए शाह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने जो सपना देखा था, उसे भाजपा ही पूरा कर सकती है। सत्ता की लालच में नीतीश ने लालू का दामन थाम लिया, लेकिन जनता दोनों को सबक सिखाएगी। भाजपा किसी भी हाल में बिहार में दोबारा जंगलराज लौटने नहीं देगी।

कमजोर हो गई है लालू की नजर

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लालू जी की नजरें कमजोर हो गई हैं। वह कहते हैं कि पाकिस्तान हमला कर रहा है और कहां है मोदी की फौज। लालू प्रसाद को दिखाई नहीं पड़ रहा कि पहली गोली पाकिस्तान चलाता तो जरूर है, लेकिन अंतिम गोली मोदी जी की होती है।

हम गोली का जवाब गोले से दे रहे हैं। बिहार में हमने 185 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है, लेकिन यहां की जनता भाजपा को इससे भी ज्यादा देने की तैयारी में है।

दिल्ली के चुनाव में जीत बनी नाक का सवाल

बिहार में 75 लाख सदस्य बनाने पर जोर

भारतीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में बिहार में 75 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य पर जोर दिया। कहा, आधार मजबूत होने पर ही पार्टी लंबे समय तक लोगों की सेवा करने में सक्षम हो सकेगी।

पढ़ें: केजरीवाल के हर झूठ को घर-घर पहुंचाएं: शाह

ममता नहीं रोक पाएंगी भाजपा का विजयी रथ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.