Move to Jagran APP

ओडिशा, महाराष्ट्र के स्थानीय चुनाव में जीत का देशभर में जश्न मनाएगी भाजपा

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान इसका श्रेय प्रधानमंत्री की ओर शुरू की गई विभिन्न योजनाओं को देते हैं।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 08:51 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 10:05 PM (IST)
ओडिशा, महाराष्ट्र के स्थानीय चुनाव में जीत का देशभर में जश्न मनाएगी भाजपा
ओडिशा, महाराष्ट्र के स्थानीय चुनाव में जीत का देशभर में जश्न मनाएगी भाजपा

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। ओडिशा और महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत का जश्न भाजपा पूरे देश में मनाने जा रही है। इसके लिए शनिवार को भाजपा के सभी जिला मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जाहिर है कि अहम मोड़ पर पहुंचे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व विजय दिवस का समारोह कर पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में जीत का जोश भरना चाहती है।

loksabha election banner

ओडिशा और महाराष्ट्र के स्थानीय चुनावों में जीत से साफ हो गया है कि भाजपा देश की आर्थिक राजधानी से लेकर सबसे पिछड़े जिले कालाहांडी तक में लोगों की पहली पसंद बन कर उभरी है। ओडिशा से आने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान इसका श्रेय प्रधानमंत्री की ओर शुरू की गई विभिन्न योजनाओं को देते हैं। मुद्रा, जनधन, फसल बीमा और उज्जवला जैसी योजनाओं से शहरी मध्यम व निम्न वर्ग लेकर गांव के गरीब किसानों और मजदूरों को भी लाभ मिल रहा है। इसी कारण लोग भाजपा की ओर अब और अधिक उम्मीद से देख रहे हैं।

धर्मेद्र प्रधान के अनुसार ओडिशा और महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम ने नोटबंदी पर मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के दुष्प्रचार की हवा निकाल दी है। विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश में लगा था। इस मुद्दे पर विपक्षी दलों ने संसद का पूरा शीतकालीन सत्र नहीं चलने दिया था। लेकिन चुनाव परिणाम से साफ है कि आम जनता ने मोदी सरकार के इस फैसले पर पूरा भरोसा जताया है। तमाम तकलीफों के बावजूद भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ उनके अभियान को समर्थन दिया है।

 यह भी पढ़ें: सरहद पार रची गई कानपुर ट्रेन हादसे की साजिश: नरेंद्र मोदी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.