दिल्ली में सरकार बनाने की कोशिश में भाजपा: योगेंद्र यादव
आम आदमी पार्टी [आप] ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा विधानसभा चुनाव से बचना चाहती है और जोड़-तोड़ से सरकार बनाने की जुगत में है।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी [आप] ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा विधानसभा चुनाव से बचना चाहती है और जोड़-तोड़ से सरकार बनाने की जुगत में है।
आप नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनाने की अफवाह चल रही है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में बिना चुनाव के ही सरकार बनाने की जुगाड़ में है। भाजपा चुनाव से बचना चाहती है और जोड़-तोड़ की राजनीति से सरकार बनाने की तैयारी में है।
एक प्रेस कांफ्रेंस में आप नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता को यह अधिकार है कि उसे चुनी हुई सरकार मिले और उसे चुनी हुई सरकार मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के पास जाने के अलावा सब कुछ कर रही है।
उपराज्यपाल नजीब जंग की कुर्सी भी खतरे में
दिल्ली में भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं नजीब जंग