केजरीवाल से 5 सवाल पूछने के बजाए, खुले में बहस करे भाजपा: आप
दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाते हुए अब भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने अरविंद केजरवाल पर सीधे प्रहार करने का फैसला लिया है। भाजपा का कहना है कि वो केजरवाल से प्रतिदिन पांच सवाल पूछेगी। इस पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि रोजाना पांच सवाल पूछने से अच्छा
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाते हुए अब भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने अरविंद केजरवाल पर सीधे प्रहार करने का फैसला लिया है। भाजपा का कहना है कि वो केजरवाल से प्रतिदिन पांच सवाल पूछेगी। इस पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि रोजाना पांच सवाल पूछने से अच्छा है कि भाजपा खुले में बहस करे।
आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे ने ट्वीट किया है कि वे भाजपा से पर्दे के पीछे नहीं खुले में बहस को तैयार है। उन्होंने लिखा है, 'वे (भाजपा) पर्दे के पीछे से पांच सवाल पूछने की बजाए, खुले में आम आदमी पार्टी से बहस क्यों नहीं करती।' बता दें कि इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी को खुले में बहस करने की चुनौती दे चुके है। लेकिन किरण बेदी ने इसके लिए इंकार कर दिया था। बेदी ने कहा था कि वह केजरीवाल से सड़क पर नहीं विधानसभा में बहस करेंगी।
इसे भी पढ़े: दिल्ली चुनाव: भाजपा का केजरी पर प्रहार, रोज पूछेगी 5 सवाल
गौरतलब है कि गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में हुई बैठक में फैसला किया गया है कि केजरीवाल से हर रोज पार्टी की ओर से पांच सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही भाजपा के कई नेता 13 राज्यों से दिल्ली आ रहे हैं। भाजपा की ओर से 7 दिनों में 250 से ज्यादा सभाएं आयोजित की जाएंगी। यही नहीं भाजपा की ओर से वीजन डाक्यूमेंट भी जारी होने जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक हजार बैनर लगाने का फैसला पार्टी ने किया है।
इसे भी पढ़ें:किरण बेदी को दिल्ली में हराना चाहते हैं भाजपा नेताः केजरीवाल
बैठक में भाजपा के सभी आला नेता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी से कथित सर्वे में पिछड़ रही भाजपा अब पूरी ताकत दिल्ली विधानसभा चुनावों ताल ठोंकने वाली है। इसलिए पार्टी ने चुनाव प्रचार की कमान केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को थमा दी है। जेटली इन दिनों रोज भाजपा के कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं।