पार्टी को और मजबूत बनाने के इरादे से पुडुचेरी पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
110 दिवसीय राष्ट्रव्यापी दौरे के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पुडुचेरी पहुंच गए हैं।
पुडुचेरी, एएनआई। भाजपा अध्यक्ष पार्टी को मजबूत बनाने के प्रयास के तहत पुडुचेरी पहुंच गए हैं। यहां हवाई अड्डे पर उनका जोर-शोर से स्वागत किया गया। शाह पुडुचेरी हवाईअड्डे पर स्थापित कवि सुब्रमानिया भारती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
यहां वो पार्टी की कोर समिति की अध्यक्षता के अलावा वह पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और महासचिवों के साथ भी बैठक करेंगे।
भाजपा को मजबूत बनाने के लक्ष्य से अमित शाह 110 दिन के राष्ट्रव्यापी दौरे पर हैं। इसकी शुरूआत शाह ने पुडुचेरी से की है। यहां वो दो दिन तक रुकेंगे। अमित शाह का पुडुचेरी का ये दूसरा दौरा है।
यह भी पढ़ें: शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, अमित शाह भी हुए शामिल
यह भी पढ़ें: PICS : पटना पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, हुआ भव्य स्वागत