...इबोबी सिंह ने राहुल को ठीक से लिख कर नहीं दिया भाषण: अमित शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को मणिपुर के उखरूल में चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में उनहोंने कांग्रेस पार्टी पर हमला तो किया ही राहुल गांधी को भी नहीं बख्शा और कहा शायद इबोबी सिंह ने भाषण ठीक से लिख कर नहीं दिया।
इंफाल (जेएनएन)। मणिपुर राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को अपने चुनावी रैली के दौरान मणिपुर की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, राहुल, यहां अन्नानास होता है, नारियल नहीं, शायद आपको इबोबी सिंह ने ठीक से भाषण लिख कर नहीं दिया।
उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस का जहां जहां शासन रहा, करप्शन (भ्रष्टाचार) और कांग्रेस दोनों 'C’ एक समान दिखाई पड़ते हैं।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के अंतिम चरण में पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में 4 और 8 मार्च को विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। इस क्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को मणिपुर के उखरूल में चुनावी रैली को संबोधित किया।
इसके पहले उन्होंने इंफाल वेस्ट जिले के चिनमरोंग में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। अब वे जमनाम लैकाई लईएमबी में तीसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: मणिपुर सरकार पर अमित शाह ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप