Move to Jagran APP

शिवपाल ने पूछा, धर्म बदलने वालों से शादी करेंगे भाजपाई

उप्र सरकार में लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर भाजपा की आलोचना करते हुए एक उत्तेजक टिप्पणी करके नए विवाद को जन्म दे दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा देश तोड़ने की बात करती है।

By Murari sharanEdited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 07:28 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 11:44 PM (IST)
शिवपाल ने पूछा, धर्म बदलने वालों से शादी करेंगे भाजपाई

जागरण संवाददाता, देवरिया। उप्र सरकार में लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर भाजपा की आलोचना करते हुए एक उत्तेजक टिप्पणी करके नए विवाद को जन्म दे दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा देश तोड़ने की बात करती है। भाजपा धर्म परिर्वतन कराने का ढोंग कर रही है। हम जानना चाहते हैं कि क्या भाजपाई धर्म परिर्वतन करने वालों से अपनी बेटियों व पुत्रों की शादी कर सकते हैं।

loksabha election banner

यादव सलेमपुर में रामपुर कारखाना की सपा विधायक गजाला लारी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल लोगों को भ्रमित कर रही है। संघ और भाजपा के कार्यकर्ता गांधी के हत्यारों को देशभक्त कहते हैं, तो अनुमान लगाया जा सकता है कि वे आम जनता को क्या कहेंगे।

PREVIOUSNEXT

class="clear" style="outline: 0px; margin: 0px; padding: 0px; border: 0px; font-family: Mangal, Arial, Helvetica, sans-serif; 14px; font-stretch: inherit; line-height: 0; clear: both; height: 0px;">सिर्फ शादी के लिए धर्मातरण करना वैध नहीं : हाई कोर्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.