भाजपा महिला मोर्चा ने झुग्गी झोपडिय़ों में की सफाई
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए भारत स्वच्छ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की महिला सदस्यों ने शुक्रवार को अबोहर रोड के किनारे स्थित झुगी झोपडिय़ों में सफाई अभियान चलाया।
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए भारत स्वच्छ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की महिला सदस्यों ने शुक्रवार को अबोहर रोड के किनारे स्थित झुगी झोपडिय़ों में सफाई अभियान चलाया। महिला मोर्चा ने जिला प्रधान जसराज कौर के नेतृत्व में शुरू हुए इस सफाई अभियान में विशेष तौर पर उपस्थित हुई मोर्चा की पंजाब सचिव नीलम शर्मा ने बताया कि भाजपा लगातार सफाई अभियान को जारी रखे हुए हैं, इसे प्रधानमंत्री के देखे गए स्वच्छ भारत के सपने के साकार होने तक लगातार जारी रखा जाएगा।
इस मौके पर मीडिया सेल के सह संयोजक अनुराग शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीनू वाट्स, स्वर्णजीत कौर, अंजू बाला, किसमतपाल, बलदेव सिंह भट्टी, राणी कौर तथा उर्मिला रानी भी मौजूद थे।