Move to Jagran APP

रतलाम सीट भाजपा हारी, मणिपुर में खिला कमल

मध्य प्रदेश के रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट पर जहां कांग्रेस का कब्जा हो गया है वहीं मणिपुर की दो विधानसभा सीटों को भाजपा ने जीत लिया। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 88 हजार 877 मतों से जीतकर पांचवी बार लोकसभा पहुंच गए। उनकी इस जीत से लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या

By Lalit RaiEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2015 12:17 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 12:42 AM (IST)
रतलाम सीट भाजपा हारी, मणिपुर में खिला कमल

नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। मध्य प्रदेश के रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट पर जहां कांग्रेस का कब्जा हो गया है वहीं मणिपुर की दो विधानसभा सीटों को भाजपा ने जीत लिया। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 88 हजार 877 मतों से जीतकर पांचवी बार लोकसभा पहुंच गए। उनकी इस जीत से लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या बढ़कर अब 44 से 45 हो गई।

loksabha election banner

उन्हें पांच लाख 35 हजार 781 वोट मिले, जबकि भाजपा की निर्मला भूरिया को चार लाख 46 हजार 904 वोट मिले। इस तरह से लोकसभा क्षेत्र की आठ में से सात विधानसभाओं में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। उधर देवास विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की गायत्री राजे ने कांग्रेस के जयप्रकाश शास्त्री को 30 हजार 778 वोटों से शिकस्त दी। कांग्रेस को 58 हजार 580 वोट मिले। जबकि 1460 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।

उप चुनाव भाजपा सांसद दिलीप सिंह भूरिया और विधायक तुकोजीराव पवार के निधन की वजह से हुए हैं। वहीं मणिपुर के उप चुनाव में दो सीटें जीतकर भाजपा ने विधानसभा में अपना खाता खोल दिया है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि भाजपा के उम्मीदवारों टी बिश्वजीत सिंह और खुमुक्चम जयकिशन ने क्रमश: थोंगजू और थंगमिबंद विधानसभा सीटों पर सत्ताधारी कांग्रेस के प्रत्याशियों को परास्त कर जीत दर्ज की है। विधानसभा के स्पीकर टी लोकेश्वर सिंह ने 28 मई को दल बदल कानून के तहत ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के विधायकों बिश्वजीत सिंह, जयकिशन और लुखोई सिंह को अयोग्य करार दिया था। हालांकि मणिपुर हाई कोर्ट ने लुखोई सिंह के मामले में रोक लगा रखी है।

मेघालय में कांग्रेस को झटका

मेघालय में भी सत्ताधारी कांग्रेस को झटका लगा है। नांग्सटोइन विधान सभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में विपक्षी एचएसपीडीपी के प्रत्याशी डायोस्टार जिंडियांग ने कांग्रेस उम्मीदवार गैब्रेल वाहलांग को 2763 मतों से हरा दिया। लेकिन मिजोरम में ललथन जारा ने कांग्रेस की इज्जत बचा ली। मुख्यमंत्री ललथन हवला के छोटे भाई व कांग्रेस उम्मीदवार जारा ने आइजल उत्तर विधान सभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट के प्रत्याशी के वनलावेना को हराकर पार्टी की सीट बरकरार रखी।

टीआरएस ने जीती वारंगल लोकसभा सीट

तेलंगाना में वारंगल लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी टीआरएस के उम्मीदवार पसुनूरी दयाकर ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। सत्ताधारी पार्टी ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। टीआरएस उम्मीदवार दयाकर ने करीब 4.6 लाख मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सर्व सत्यनारायण को हराया है। भाजपा-तेदेपा के प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.