Move to Jagran APP

कांग्रेसी दुल्हन और भाजपाई दूल्हे का गठबंधन, सीएम शिवराज ने दिया आशीर्वाद

हिमाद्री के माता-पिता कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं। नरेंद्र सिंह मरावी 2009 में हिमाद्री सिंह की मां राजेश नंदिनी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 24 Nov 2017 10:53 AM (IST)Updated: Fri, 24 Nov 2017 11:17 AM (IST)
कांग्रेसी दुल्हन और भाजपाई दूल्हे का गठबंधन, सीएम शिवराज ने दिया आशीर्वाद
कांग्रेसी दुल्हन और भाजपाई दूल्हे का गठबंधन, सीएम शिवराज ने दिया आशीर्वाद

अनूपपुर, नईदुनिया। घराती कांगे्रसी थे और बराती भाजपाई। दोनों एक-दूसरे से गले मिल रहे थे और एक-दूसरे का स्वागत-सत्कार कर रहे थे। मौका था कांग्रेसी दुल्हन और भाजपाई दूल्हे के गठबंधन का। दोनों ने सात वचन के साथ सात फेरे लिए।

prime article banner

मध्य प्रदेश स्थित अनूपपुर के राजेंद्रग्राम में भाजपा नेता और राज्य अनूसूचित जन जाति आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट दर्जा प्राप्त) नरेंद्र सिंह मरावी और कांग्रेसी नेता हिमाद्री सिंह गुरुवार को विवाह बंधन में बंधे। दोनों की आठ जून को सगाई हुई थी।

हिमाद्री के माता-पिता कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं। नरेंद्र सिंह मरावी 2009 में हिमाद्री सिंह की मां राजेश नंदिनी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। इस चुनाव में हिमाद्री की मां ने नरेंद्र को हराया था। शहडोल लोकसभा उप चुनाव में हिमाद्री हाल ही में कांग्रेस प्रत्याशी थीं और उन्होंने भाजपा के ज्ञान सिंह को कड़ी टक्कर दी थी।

हिमाद्री सिंह के पिता स्व. दलवीर सिंह शहडोल से सांसद रह चुके हैं। वे राजीव गांधी सरकार में मंत्री भी रहे। पिता दलवीर सिंह के निधन के बाद हिमाद्री की मां राजेश नंदिनी ने शहडोल लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व किया। पिछले साल मई में राजेश नंदिनी का भी निधन हो गया था।

सीएम पहुंचे आशीर्वाद देने
विवाह समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजेंद्रग्राम पहुंचकर दोनों को आशीर्वाद दिया। उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, सांसद ज्ञान सिंह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दुल्हन ने किया धमाका, सबके सामने बोली- मैं तो हूं प्रेग्नेंट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.