भाजपा नेता का विवादित बयान, अगर आजम खान की पत्नी, बेटी के साथ...
यूपी भाजपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने कैबिनेट मंत्री आजम खान को लेकर विवादित बयान दिया है।
नई दिल्ली, (वेब डेस्क)। बुलंदशहर में हुए मां-बेटी के साथ गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। वहीं इस घटना पर नेताओं के लगातार शर्मनाक बयान भी सामने आ रहे हैं। गैंगरेप जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी ये नेता अपने घटिया बयानों से सारी मर्यादा तोड़ रहे हैं।
मंगलवार को गैंगरेप की घटना पर यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान के बयान के बाद अब यूपी भाजपा प्रवक्ता आईपी सिंह का विवादित बयान आया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए आजम खान पर हमला बोला है। आईपी सिंह ने ट्वीट किया 'मियां आजम खान की बेटी और बीबी से गैंगरेप हो जाए, तब आजम की आंख खुलेगी। बुलंदशहर हाई वे पर 12 साल की बेटी और मां के साथ गैंगरेप पर ओछी बात कही।'
मियां आजम खान के बेटी और बीबी से
gang rap हो जाय तब आजम की आँख
खुलेगी बुलंदशहर हाई वे पर 12 साल की बेटी और माँ के साथ गैंगरेप पर ओछी बात कही
— IP Singh (@ipsingh1432) August 3, 2016
आईपी सिंह के इस विवादित ट्वीट के बाद वो विरोधी पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं। सपा और कांग्रेस नेताओं ने आईपी सिंह को पार्टी से बाहर करने की मांग कर डाली है।
संसद में उठा बुलंदशहर गैंगरेप कांड का मुद्दा, मायावती का केंद्र पर भी निशाना