एक करोड़ की ठगी के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार
गिरफ्तार भाजपा नेता ने इसे राजनीतिक षडयंत्र करार दिया है।
By Mohit TanwarEdited By: Published: Sun, 13 Aug 2017 12:29 PM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 12:29 PM (IST)
कोलकाता, ब्यूरो। फर्जी दस्तावेज बनाकर एक ही फ्लैट दो बार बेचकर एक करोड़ रुपए की ठगी के आरोप में विधाननगर खुफिया विभाग की पुलिस ने एयरपोर्ट इलाके से शुक्रवार रात एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। उसका नाम अनुपम दत्ता है। शनिवार को अनुपम को विधाननगर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार भाजपा नेता ने इसे राजनीतिक षडयंत्र करार दिया है। वहीं पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री व तृणमूल के वरिष्ठ नेता ज्योतिप्रिय मल्लिक ने इसे भाजपा की कारगुजारी बताया। जबकि भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य ने जल्दबाजी में अनुपम की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किए।
यह भी पढ़ें: कॉलगर्ल पसंद नहीं आई तो दलाल ने कर दी युवक की हत्या
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें