Move to Jagran APP

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के लिए भाजपा ने फूंका बिगुल

लोकसभा चुनाव में अपनी जीत से उत्साहित भाजपा अब पश्चिम बंगाल में अगले माह होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है। इसके साथ ही निगम के चुनाव भी यहां पर इस वर्ष के अंत तक होने हैं। इन चुनावों के लिए पार्टी ने कमर कस ली है। राज्य में पार्टी इकाई के प्रमुख राहुल सिन्हा के मुताबिक भाजपा का

By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 11:01 AM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 11:03 AM (IST)
पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के लिए भाजपा ने फूंका बिगुल

कोलकाता। लोकसभा चुनाव में अपनी जीत से उत्साहित भाजपा अब पश्चिम बंगाल में अगले माह होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है। इसके साथ ही निगम के चुनाव भी यहां पर इस वर्ष के अंत तक होने हैं। इन चुनावों के लिए पार्टी ने कमर कस ली है।

loksabha election banner

राज्य में पार्टी इकाई के प्रमुख राहुल सिन्हा के मुताबिक भाजपा का सारा ध्यान दक्षिण बसीरहत और चौरंगी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव पर टिका है। लोकसभा चुनाव के दौरान बसीरहत में भाजपा ने अपने प्रतिद्वंदी से तीस हजार की बढ़त हासिल की थी। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी के मुताबिक भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व यहां पर होने वाले सभी चुनावों पर अपनी निगाह रखे हुए है।

नकवी ने बताया है कि राज्य में भाजपा को मजबूत करने के लिए कैडर में इजाफा किया गया है। जिससे पार्टी की पहुंच आम लोगों तक पहुंच सके और राज्य में पार्टी मजबूत हो सके। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस दावा कर रही है कि उपचुनावों में भाजपा को करारा झटका देकर वह दोनों सीटों को अपनी झोली में डाल लेगी। सिन्हा का मानना है कि राज्य सरकार की गलत नीतियों और मोदी की हवा के चलते उन्हें यह चुनाव जीतने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

पढ़ें: उपचुनाव की वोटिंग में बिहार सबसे पीछे

उपचुनाव पर टिकी सरकार की स्थिरता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.