उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं: अखिलेश यादव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को प्रदेश में हुए दंगों का जिम्मेदार बताते हुए केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने केंद्र के उस बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसमें कहा गया था कि सूबे में कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं है।
इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन सूबे में परेशानी खड़ी करने वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखे हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जहां कहीं विवाद हुआ उसके पीछे भाजपा के कार्यकताओं का हाथ रहा है। उन्होंने विवाद को तूल देकर शांति-व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई समस्या ही नहीं है।
अखिलेश ने कहा कि प्रशासन प्रदेश में होने वाली हर छोटी बड़ी घटना निगाह रखे हुए है और इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों पर उनकी कड़ी निगाह है। उन्होंने विपक्षी दलों पर राज्य सरकार की छवि धूमिल करने का भी आरोप लगाया है।
पढ़ें: यूपी को केंद्र से नहीं मिल रहा पूरा बिजली का कोटा: अखिलेश