सोनिया का दूरदर्शन से संदेश प्रसारण रोके चुनाव आयोग
भाजपा ने चुनाव आयोग से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो (एआइआर) से संदेश प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। याचिका में भाजपा ने कहा है कि यह संदेश आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है क्योंकि यह धार्मिक समुदायों के बीच चुनाव माहौल का ध्रुवीकरण करता है। मुख्य चुनाव आय
नई दिल्ली। भाजपा ने चुनाव आयोग से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो (एआइआर) से संदेश प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। याचिका में भाजपा ने कहा है कि यह संदेश आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है क्योंकि यह धार्मिक समुदायों के बीच चुनाव माहौल का ध्रुवीकरण करता है।
मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत को लिखे पत्र में भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी अपने पहले के विज्ञापनों में से एक का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। यह विज्ञापन पहले ही निजी टीवी चैनलों, दूरदर्शन और एआइआर पर उसे आवंटित मुफ्त टाइम स्लॉट का इस्तेमाल करत हुए चल चुका है। नियम यह कहता है कि इन टाइम स्लॉटों का इस्तेमाल केवल पार्टी के उन पदाधिकारियों द्वारा छोटे भाषणों या संदेशों के लिए किया जा सकता है जिन्हें यह समय आवंटित किया गया है। यह भी नियम है कि उसकी सामग्री दूरदर्शन या एआइआर के स्टूडियो में तय पृष्ठभूमि में रिकार्ड की गई हो। इस मामले में इन सभी मानदंडो का उल्लंघन किया गया है। विभिन्न टीवी चैनलों से प्रसारित अपील में सोनिया गांधी ने कहा है कि वर्तमान लोकसभा चुनाव उन लोगों से भारत की आत्मा को बचाने का संघर्ष है जो इस देश की जनता को बांटना चाहते हैं।