बिसाहड़ा कांड : केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा समेत चार नेताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा
दादरी के बिसाहड़ा गांव में धारा -144 के उल्लंघन में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, भाजपा नेता संगीत सोम, बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा हिंदू रक्षा दल के खिलाफ भी
नोएडा। दादरी के बिसाहड़ा गांव में धारा -144 के उल्लंघन में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, भाजपा नेता संगीत सोम, बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा हिंदू रक्षा दल के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
40 हिंदू परिवारों ने कहा - 'हमारे पास ही रहेगा इकलाख का परिवार'
मंगलवार को नोएडा पुलिस ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के चार नेताओं के खिलाफ धारा -144 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें दो नेता भारतीय जनता पार्टी के हैं। इसके अलावा एक बसपा और एक आम आदमी पार्टी के नेता हैं।
उधर, इस मामले में केंद्रीय मंत्री डा महेश शर्मा का कहना है कि उन्होंने किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने प्रशासन की अनुमति लेने के बाद गांव का दौरा किया है। उनका कहना है कि मेरे गांव जाने के बाद प्रशासन ने धारा-144 लागू किया। इसके अलावा यह मेरा संसदीय क्षेत्र है और इस नाते पीड़ित लोगों से मिलना मेरा धर्म है।
UP सरकार ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, बिसाहड़ा कांड में घिर सकती है BJP!
गौरतलब है कि दादरी के बिसाहड़ा गांव में इकलाख की हत्या के बाद गौतमबुद्ध नगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री ने गांव का दौरा किया था। इसके बाद यहां एक के बाद कई नेताओं ने गांव का दौरा किया और पीडि़त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बिसाहड़ा कांडः हिंदुओं की मदद से हुई थी 20 मुस्लिम बेटियों की शादी