बिसाहड़ा कांडः गांव से बाहर होगा हकीम की बेटियों का निकाह
बिसाहड़ा गांव में पुलिस बल देखकर यहां पहली बार आने वाला व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसे में हकीम का परिवार अपनी दो बेटियों का निकाह गांव में नहीं करना चाह रहा है।
जागरण संवाददाता, नोएडा। बिसाहड़ा गांव में पुलिस बल देखकर यहां पहली बार आने वाला व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसे में हकीम का परिवार अपनी दो बेटियों का निकाह गांव में नहीं करना चाह रहा है। उसे डर है कि कहीं बरातियों पर इस घटना का असर न पड़े।
बिसाहड़ा गांव में हकीम का परिवार कई पीढि़यों से रह रहा है। वह गांव में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी दो बेटियों का निकाह 11 अक्टूबर को होना है। गांव में तनाव को देखते हुए दोनों वर पक्षों ने गांव में बरात लेकर आने से मना कर दिया। वहीं गांव के लोग प्रयास कर रहे हैं कि दोनों बेटियों का निकाह गांव में ही हो।
पढ़ेंः बिसाहड़ा कांड की रिपोर्ट को गृह मंत्रालय ने पीएमओ को सौंपा
पढ़ेंः बिसाहड़ा कांडः जिगरी दोस्त के बेटे पर ही लगा इकलाख के कत्ल का आरोप