बॉलीवुड की ये खूबरसूरत एक्ट्रेस शादी के पहले ही बन गई थी दो बच्चों की मां
रवीना टंडन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। कम ही लोग जानते होंगे की रवीना शादी से पहले ही दो बच्चों की मां बन गई थीं। स
नई दिल्ली। 'अंखियों से गोली मारे' ये फेमस गाना जब भी सुनने को मिलता है रवीना टंडन की याद ताजा हो जाती है। आज बेशक रवीना बॉलीवुड में सक्रीय नही हैं, लेकिन उनकी फिल्में और उन पर बनें गाने आज भी कमाल कर जाते हैं। कम ही लोग जानते होंगे की रवीना बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जो शादी से पहले ही दो बच्चों की मां बन गई थीं।
'काबिल' का ट्रेलर रिलीज, देखिए रितिक और यामी का जबरदस्त रोमांस
जी हां सही सुना आपने। रवीना ने शादी से पहले दो बेटीयों को गोद लिया था, जिनमें से एक का नाम पूजा और दूसरी का नाम छाया है। बड़ी बेटी छाया की शादी हाल ही में रवीना ने पूरे रिति रिवाज के साथ की है।
रवीना आज चार बच्चों की मां हैं। उन्होंने फिल्म डिस्टीब्यूटर अनिल थंडानी से 22 फरवरी 2004 को शादी की थी।
अनिल से उनकी एक बेटी राशा और बेटा रणबीर है। रवीना अपने बच्चों को पूरा समय देती हैं और एक अच्छी मां का फर्ज बाखुबी निभा रही हैं।
रवीना ने साल 1991 में फिल्म 'पत्थर के फूल' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनकी ये फिल्म सलमान खान के साथ थी। इस फिल्म के लिए रवीना को फिल्मफेयर न्यू फेस के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसके बाद उन्होंने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'दुल्हे राजा', 'मोहरा', 'दिलवाले', 'लाडला', 'जिद्दी', 'बडे मियां छोटे मियां', 'अंखियों से गोली मारे', 'सत्ता', 'सैंडविच', 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', 'बाम्बे वेलवेट' में नजर आईं थीं। रवीना की बॉलीवुड में आखिरी फिल्म 'दो चेहरे' थी। इसके बाद वो किसी भी फिल्म में नजर नही आईं।
रवीना की खूबसूरती और उनके अभिनय की जीतनी चर्चा थी, उसे कहीं ज्यादा अक्षय कुमार के साथ उनके अफेयर के किस्से सुननें को मिले। खबरें तो ये भी आई थीं कि दोनों ने मंदिर में गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली थी। हालांकि ये जोड़ी प्यार में अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाई।
'कहानी 2' के 'ट्रेलर लांच इवेंट से इसलिए ग़ायब रहे अर्जुन रामपाल!
रवीना को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए कई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। आज रवीना एक अच्छी पत्नी के साथ अच्छी मां का फर्ज भी बाखुबी निभा रही हैं। रवीना का जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता रवि टंडन फिल्म प्रोड्यूर थे। रवीना का फिल्मी सफर बेहतरीन रहा और अब वो अपने पारिवारिक जीवन में पूरा तरह से व्यस्त हैं। वो एक अच्छी पत्नी के साथ एक अच्छी मां भी हैं।