अब ब्वॉयफ्रेंड के लिए ये तक करने को मजबूर हुईं बिपाशा बसु!
खबर है कि बिपाशा बसु अपने ब्वॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर के लिए फिल्मों में सिफारिश कर रही हैं। बताया जा रहा है कि करण को 'हेट स्टोरी 3' हिट होने के बावजूद फिल्में ऑफर नहीं हो रही हैं। हालांकि बिपाशा ने इन खबरों को खंडन किया है।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों बड़े परदे से नदारद हैं। मगर वो अपने बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर के लिए सिफारिश कर रही हैं। फिल्मी गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर हैं।
सूत्र ने बताया, 'हाल ही में बिपाशा को एक स्क्रिप्ट ऑफर हुई थी। वो इसे करने को लेकर उत्सुक थीं, लेकिन साथ ही यह भी जानने में कि मेल लीड रोल कौन निभाएगा। जब उन्हें बताया गया कि मेल लीड कौन है, तो बिपाशा बसु ने मेकर्स से कहा कि करण सिंह ग्रोवर को कास्ट किया जाए।'
सुशांत सिंह ने कर ली शादी, लेकिन अंकिता लोखंडे से नहीं...!
खबरी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि एक्ट्रेस फिल्ममेकर्स से करण को कास्ट करने के लिए कह रही हैं। ऐसे में कुछ भी फाइनल नहीं हो पा रहा है।
खबरी ने बताया, 'हालांकि करण की आखिरी रिलीज फिल्म 'हेट स्टोरी 3' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम करने में सफल साबित हुई थी। बावजूद इसके करण को काम मिलने में परेशानी आ रही है। यही कारण है कि बिपाशा उनकी मदद करने में लगी हैं।'
40 के हुए अभिषेक, इन फिल्मों में आएंगे जल्द ही नजर
बिपाशा के प्रवक्ता ने कहा, 'रिपोर्ट गलत है। यह केवल अफवाह है। बिपाशा ने तो ऐसा कुछ नहीं किया है। किसी के दिमाग की कल्पना है।'
लेकिन सूत्र ने बताया, 'हो सकता है कि करण की पिछली रिलीज फिल्म सफल होने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिल रहा है। ऐसे में बिपाशा उनकी मदद कर रही हैं।'