BSEB 12th (Arts) Result 2016: घोषित हो गया biharboard.ac.in पर बिहार इंटर कला वर्ग का रिजल्ट
आज दोपहर 3 बजे बिहार बोर्ड BSEB 12वीं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। छात्र अपना रिजल्ट http://bihar12.jagranjosh.com पर देख सकते हैं।
BSEB बिहार इंटर कला के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। जी हां, आज 28 मई 2016 को Bihar Board 12th कला वर्ग का रिजल्ट दोपहर 3 बजे जारी कर दिया गया। पहले यह परीक्षा परिणाम 25 मई को घोषित होना था, जिसे बाद में किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से स्थगित कर दिया गया था। अब छात्र-छात्राएं अपना परिणाम http://bihar12.jagranjosh.com और BSEB Board की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
25 मई को इंटर आर्ट्स का रिजल्ट लगभग पूरी तरह तैयार कर लिया गया था, लेकिन अंतिम समय में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण इसका प्रकाशन टाल दिया गया। अब यह रिजल्ट पूरी तैयारी और जांच-पड़ताल के बाद कल 28 मई को घोषित किया जाएगा। उसके पहले ये रिजल्ट 18 मई को घोषित किया जाना था, जो टल कर 25 मई को निर्धारित किया गया था। इसे भी स्थगित कर दिया गया था और अब ये आज अपराह्न 3 बजे घोषित किया गया।
बिहार Inter Arts 2016 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं इस लिंक पर क्लिक कर अपना परिणाम देख पाएंगे - http://bihar12.jagranjosh.com
बिहार इंटर कला वर्ग का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे देखें?
आपको बस नीचे दिए गए तीन आसान तरीकों का पालन करना हैं:
- हमारी वेबसाइट http://bihar12.jagranjosh.com पर क्लिक करें।
- अनिवार्य क्षेत्र/कॉलम भरें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
चूँकि लाखों छात्र, अभिभावक परिणाम जल्द से जल्द देखने के लिए एक ही समय पर वेबसाइट पर क्लिक करेंगे। वेबसाइट पर ट्रैफिक बहुत अधिक होने की संभावना है, जिससे तकनीकी खराबी हो सकती है और जिसके परिणामस्वरूप रिजल्ट देखने में अवांछित देरी हो सकती है। ऐसे में खुद को किसी भी अवांछनीय स्थिति से बचाने के लिए आप http://bihar12.jagranjosh.com इस लिंक पर क्लिक कर सकते है।
कई दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिर वो घड़ी आ ही गई है,जिसका इंतजार बिहार के लगभग 5,26,295 बच्चे कर रहे थे।इस बार बिहार में इंटर के परिक्षा के लिए लगभग 1109 परिक्षा केन्द्र बनाए गए थे। 24 फरवरी 2016 से लेकर 4 मार्च तक ये परिक्षा संचालित की गई थी।