Move to Jagran APP

शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म दिवस आज, देश कर रहा याद

भगत सिंह का जन्म पंजाब के किसान सरदार किशन सिंह के घर हुआ था, इनकी मां का नाम विद्यावती कौर था। 23 मार्च 1931 को इनके दो अन्य साथियों, राजगुरु तथा सुखदेव के साथ फांसी पर लटका दिया गया।

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 06:35 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 06:51 AM (IST)
शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म दिवस आज, देश कर रहा याद

नई दिल्ली। आज पूरा देश शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें याद कर रहा है। देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपनी जान देने वाले भगत सिंह का जन्म 27 या 28 सितंबर 1907 को हुआ था। 23 मार्च 1931 को इनके दो अन्य साथियों, राजगुरु तथा सुखदेव के साथ फांसी पर लटका दिया गया।

loksabha election banner

भगत सिंह का जन्म पंजाब के किसान सरदार किशन सिंह के घर हुआ था, इनकी मां का नाम विद्यावती कौर था। 13 अप्रैल 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड ने एक पढ़ने लिखने वाले सिख लड़के की सोच को ही बदल दिया। लाहौर में स्कूली शिक्षा के दौरान ही उन्होंने यूरोप के अलग अलग देशों में हुई क्रांति के बारे में अध्ययन किया।

महात्मा गांधी ने जब 1922 में चौरीचौरा कांड के बाद असहयोग आंदोलन को खत्म करने की घोषणा की तो भगत सिंह का अहिंसावादी विचारधारा से मोहभंग हो गया। उन्होंने 1926 में देश की आजादी के लिए नौजवान भारत सभा की स्थापना की। चंद्रशेखर आजाद के साथ उनकी पार्टी हिंदुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन से जुड़े। इसके बाद इस संगठन का नाम हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन हो गया। इस संगठन का उद्देश्य सेवा, त्याग और पीड़ा झेल सकने वाले नवयुवक तैयार करना था।

पढ़ेंः भगत सिंह के दिखाए मार्ग पर चले युवा : एसडीएम

क्यों हुई भगत सिंह को फांसी?

1929 में भगत सिंह ने बटुकेश्वर दत्त और राजगुरु के साथ असेंबली में बम धमाके की योजना बनाई। बताया जाता है कि यह बम सिर्फ आजादी की लड़ाई के आगाज की सूचना अंग्रेजों के लिए पहुंचाना था। भगत सिंह और बटुकेश्वर ने एक-एक बम फेंका। धमाके में किसी की मौत नहीं हुई थी। भगत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जेल में कैद रहने के दौरान भगत सिंह ने डायरी और किताबें भी लिखीं। अंग्रेजों ने 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में भगत सिंह को फांसी दे दी थी।

पढ़ेंः विलक्षण प्रतिभा के क्रांतिकारी थे भगत सिंह : निर्मोही


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.