केरल के मुख्यमंत्री ने कहा- योग करते समय धर्मनिरपेक्ष रहें
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस देश में हर जगह मनाया जा रहा है। इस मौके पर केरल के मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग करते समय लोग धर्मनिरपेक्ष रहें।
तिरुवनंतपुरम, आईएएनएस। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कहा है कि योग करते समय धर्मनिरपेक्ष रहें। उन्होंने कहा कि योग को धर्म से जोड़ के नहीं देखना चाहिए। ये एक शारीरिक अभ्यास है और हर वर्ग के लोगों को इसे करना चाहिए। साथ ही योग को धर्म के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा कि योग करते समय दिमाग धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए। लेकिन कुछ लोगों ने इसे धर्म के साथ जोड़ दिया है। योग कई युगों से अस्तित्व में रहा है।
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी।
जिसके बाद 21 जून को " अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को " अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: कांग्रेस कार्यकर्ता ने सरकार का विरोध करने के लिए किया शवासन
यह भी पढ़ें: रविशंकर प्रसाद ने कहा-योग एेसा पुल है जिससे पूरे देश को जोड़ेंगे