बीबीसी के होस्ट को भाया 'सत्यमेव जयते'
मुंबई [जिगर शाह]। आमिर खान के शो 'सत्यमेव जयते' का डंका विदेश में भी बज रहा है। खबर है कि बीबीसी के प्रसिद्ध टॉक शो 'हार्ड टॉक' के होस्ट टिम सेबेस्टियन 'सत्यमेव जयते' की ही तर्ज पर देश की सामाजिक और राजनीतिक समस्याओं पर एक कार्यक्रम लेकर आ रहे हैं। इसके लिए वह भारत का रुख कर चुके हैं। पत्रकारिता के
मुंबई [जिगर शाह]। आमिर खान के शो 'सत्यमेव जयते' का डंका विदेश में भी बज रहा है। खबर है कि बीबीसी के प्रसिद्ध टॉक शो 'हार्ड टॉक' के होस्ट टिम सेबेस्टियन 'सत्यमेव जयते' की ही तर्ज पर देश की सामाजिक और राजनीतिक समस्याओं पर एक कार्यक्रम लेकर आ रहे हैं। इसके लिए वह भारत का रुख कर चुके हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में कई पुरस्कार जीत चुके सेबेस्टियन का यह कार्यक्रम भी आमिर के शो की तरह 13 एपिसोड का ही होगा। 'द आउटसाइडर' नाम का यह शो अक्टूबर से प्रसारित किया जाएगा। फिलहाल सेबेस्टियन अपने इस कार्यक्रम के लिए रिसर्च कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपने शो के लिए भारत को ही क्यों चुना? सेबेस्टियन ने कहा, भारत युवाओं का देश है। यहां पर विभिन्न प्रकार की भाषाएं बोली जाती हैं और कई सभ्यताएं हैं।
शायद ही किसी और देश में ये संभव हो। पर सेबेस्टियन अपने शो को आमिर की नकल नहीं मानते। उन्होंने कहा,'मैंने इस शो के लिए बहुत से भारतीय कार्यक्रम देखे हैं, लेकिन आमिर का कार्यक्रम नहीं देखा है।' साथ ही कहा कि आमिर का कार्यक्रम चैट शो है वहीं मेरा कार्यक्रम वाद-विवाद पर आधारित होगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर