Move to Jagran APP

निर्भया के पिता बोले- कानूनी कार्रवाई करेंगे

बर्बर निर्भया गैंगरेप पर बनी डॉक्यूमेंट्री को दिखाए जाने आहत निर्भया के पिता ने कहा है कि डॉक्यूमेंट्री बनाने वालों से साफ तौर पर कहा गया था कि वे हमारी बेटी का नाम और फोटो जाहिर नहीं करें। उन्होंने ऐसा किया और यह सही नहीं है। हम इसके खिलाफ कानूनी

By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2015 08:56 AM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 06:51 PM (IST)
निर्भया के पिता बोले- कानूनी कार्रवाई करेंगे

नई दिल्ली।बर्बर निर्भया गैंगरेप पर बनी डॉक्यूमेंट्री को दिखाए जाने आहत निर्भया के पिता ने कहा है कि डॉक्यूमेंट्री बनाने वालों से साफ तौर पर कहा गया था कि वे हमारी बेटी का नाम और फोटो जाहिर नहीं करें। उन्होंने ऐसा किया और यह सही नहीं है। हम इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि इसका प्रसारण कर बीबीसी ने भारत सरकार को चुनौती दी है। भरोसा है कि सरकार बीबीसी को माकूल जवाब देगी।

loksabha election banner

इससे पहले, डॉक्यूमेंट्री पर भारत सरकार का बैन पूरी तरह फ्लॉप हो गया। सरकार के तमाम निर्देशों की अनदेखी करते हुए बीबीसी ने इंग्लैंड और कुछ अन्य देशों में गुरुवार तड़के 3.30 बजे विवादित 'इंडियाज डॉटर' डॉक्यूमेंट्री दिखाई।

उसके बाद यह डॉक्यूमेंट्री यूट्यूब पर पोस्ट कर दी गई है। ग्लोबल ट्विटर पर भी इसका ट्रेंड चला। हालांकि बीबीसी का कहना है कि इस डॉक्यूमेंट्री का भारत में प्रसारण की उसकी कोई योजना नहीं है। इधर सरकार ने बीबीसी को डॉक्यूूमेंट्री के प्रसारण पर कानूनी नोटिस जारी किया है।


अब सरकार बीबीसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है। केंद्रीय गृृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा-'सभी विकल्प खुले हैं। हम सभी तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं।' दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यूट्यूब से इस डॉक्यूमेंट्री को 'बहुत संवेदनशील' करार देते हुए हटाने को कहा है। लेकिन यूट्यूब ने सरकार की ओर से कोई अधिसूचना मिलने की पुष्टि नहीं की।
निर्भया के पिता ने भी आपत्ति जताई है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के प्रवक्ता ने कहा है कि इस मामले में अपराधी का बोलने योग्य नहीं है। दूसरी ओर, बॉलीवुड हस्तियों ने डॉक्यूमेंट्री पर बैन लगाने के सरकार के फैसले की आलोचना की है।

गुरुवार सुबह ट्यूब पर अपलोड
भारतीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह करीब सात बजे इसे यूट्यूब पर डाला गया। डॉक्यूमेंट्री शुरू होते ही यह मैसेज उभरा, जहां इस पर बैन है, शेयर करके पहुंचाइए। इसके बाद सोशल मीडिया साइट्स पर इसे वायरल होने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगा।

गुरुवार तड़के प्रसारण
वीडियो साइट पर यह डॉक्यूमेंट्री 'गेम पंडित्स' नाम के प्रोफाइल से डाली गई है। इसके पहले, बीबीसी के चैनल--4 ने गुरवार तड़के [ब्रिटिश समय से बुधवार रात] डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण इंग्लैंड के साथ कुछ अन्य देशों मे भी किया गया था। बीबीसी ने अपने एक बयान में यह भी कहा कि दर्शकों की जबर्दस्त रुचि को देखते हुए इसका प्रसारण कर दिया गया।

आठ मार्च को होना था प्रसारण
मालूम हो कि ब्रिटिश फिल्मकार लेस्ली उडविन द्वारा निर्मित इस डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण दरअसल भारत सहित कई देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस [8 मार्च] को किया जाना था। हालांकि, मंगलवार को सोशल मीडिया और बुधवार सुबह संसद में बवाल के बाद केंद्र सरकार ने विधिवत कोर्ट ऑर्डर लेकर इसके प्रसारण पर रोक लगा दी।

ट्विटर पर ट्रेंड
हैश टैग इंडियाज डॉटर गुरुवार को ट्विटर पर ग्लोबल ट्रेंड में टॉप पर रहा। दो अन्य हैश टैग 'निर्भया इंसल्टेड' और 'डांट रेप अगेन' क्रमश: दूसरे और चौथे नंबर पर रहा। यूट्यूब पर भी अपलोड होते ही फेसबुक पर भी छाया गया।

गलत मकसद नहीं
इस फिल्म को बनाने का मकसद भारत की छवि को ठेस पहुंचाना बिल्कुल नहीं था। फिल्म पर रोक से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सेंसरशिप पर सवाल उठेंगे।

लेस्ली उडविन, डॉक्यूमेंट्री निर्माता


बीबीसी की दलील
पीडि़ता के माता-पिता के पूरे सहयोग से बनाई गई यह डॉक्यूमेंट्री एक जघन्य अपराध के अंदर के सच को उजागर करती है, जिससे पूरी दुनिया दहल गई थी। भारत में महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन हुए थे। फिल्म में इस विषषय को 'जिम्मेदारी के साथ' दिखाया गया है और बीबीसी के संपादकीय दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया है।

यद्यपि हम हम मानते हैं सूचना तक पहुंच स्वतंत्र समाज की बुनियाद है। इस उद्देश्य से यूट्यूब लोगों को अपने विचार अभिव्यक्त करने की सेवाएं प्रदान करता है। फिर भी एकबार अधिसूचित होने पर हम अवैध या हमारे समुदाय के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले सामग्री को हटाने का काम जारी रखते हैं।

- यूट्यूब प्रवक्ता

बॉलीवुड प्रतिक्रिया...
इंडियाज डॉटर को बैन करना शुतुरमुर्ग मानसिकता है। यह वैसा ही कि रेत में अपना सिर गाड़ लें और यह समझें कि कोई मुझे देख नहीं सकता। -अनुराग बसु

यूएस मिलिट्री में रेप पर फिल्म ठीक है। कैथोलिक चर्च में रेप के बारे में फिल्म ठीक है। भारत में रेप पर फिल्म -- बैन। हैश टैग इंडियाज डॉटर हैश टैग डार्कएजेज।

-सिद्धार्थ, अभिनेता

डॉक्यूमेंट्री कहानियों की सचाई हैं। हमें सचाई से शर्मिन्दा होना चाहिए, न कि इंडियाज डॉटर डॉक्यूमेंट्री के तथ्यों से।

-बोमन ईरानी अभिनेता

इसे भी पढ़ें: बीबीसी अड़ा, किया निर्भया के दोषी के इंटरव्यू का प्रसारण

इसे भी पढ़ें: डाक्युमेंट्री की मंजूरी देने के सवाल पर भड़के पूर्व गृहमंत्री शिंदे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.